अखिलेश ने मोदी और योगी सरकार पर साधा निशाना, जनता से कहा इनसे सावधान रहना

चौधरी यशपाल सिंह
जनता को संबोधित करते अखिलेश यादव।

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। जनता भाजपा नेताओं से उनके कामों का जवाब मांगेगी। वे झूठे वादे करके जनता को बहकाते हैं। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है, न नौजवानों को रोजगार मिला है और नहीं भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। वहीं योगी सरकार किस रास्ते पर चल रही है, पता नहीं चल रहा है। 2019 में जनता को भी भाजपा सरकारों के झूठ से सावधान रहना होगा।

यह बातें आज सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर के तीतरो कस्‍बा में आयोजित चौधरी यशपाल सिंह के जयंती समारोह में भाग लेने के दौरान जनता से कही। यशपाल सिंह की बात करते हुए पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि चौधरी साहब लगातार जनता की आवाज उठाते रहे थे। वे विधायक, सांसद, मंत्री बने। उन्होंने सेवा का रास्ता दिखाया जिस पर हमें चलना है।

यह भी पढ़ें- हमारे विकास कार्यों की जांच ही कराएगी या काम भी करेगी ‘डबल इंजन’ वाली सरकार: अखिलेश यादव

कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने मोदी और योगी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार को तीन साल से ज्‍यादा का समय हो गया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने का वादा करने के बाद भी उन्‍हें सिर्फ अपमानित किया गया। 15 दिनों में गन्ना किसानों का बकाया अदा करने का भी वादा किया गया पर अभी भी चीनी मिलों पर लम्बा बकाया है।

यह भी पढ़ें- फिर सपा सुप्रीमो बने अखिलेश यादव, अब पांच साल का होगा कार्यकाल

वहीं उत्‍तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर है। व्यापारी लुट रहे हैं हत्याएं हो रही है। अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। एनकाउंटर से समस्या हल नही होगी। इस दौरान अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास के कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा नौकरियां दी गई। किसानों को दुर्घटना बीमा का लाभ दिया। एक्सप्रेस-वे जैसी शानदार सड़क बनवाई। डॉयल 100 सेवा दी। लैपटाप बांटते हुए बिना भेदभाव के जनहित के काम हुए।

यह भी पढ़ें- राज्‍य सम्‍मेलन में बोले अखिलेश भाजपा को वोट देकर पछता रही जनता