गजब! एक इंसान के दो चेहरे, एक जागता तो दूसरा सोता

इंसान के दो चेहरे

आरयू वेब टीम। 

अब तक आपने ने दुनिया भर की कई अजीबों-गरीब किस्‍से कहानियां पढ़ी, सुनी और देखी होंगी, लेकिन क्‍या आप ने दो चेहरे वाले इंसान को देखा या फिर उसके बारे में पढ़ा सुना है। नहीं न तो आइयें आज हम आपको इंग्‍लैंड के एक ऐसे आदमी के बारे में बताते है जिसको प्रकृति ने दो चेहरे दिए थे, वह भी एक ही समय में दो अलग-अलग काम करने वाले।

इग्लैंड के रहने वाले एडवर्ड मोर्दकै ऐसे ही एक व्यक्ति थे, तथा अपने दो चेहरों के कारण मशहूर थे। जब वह सो जाते तो उनका दूसरा चेहरा जागता रहता था। यह चेहरा निर्जीव नहीं था, बल्कि यह हंसने के साथ ही छींक भी सकता था।

लोग मानते थे शैतान का रूप

एडवर्ड का दूसरा चेहरा उनके लिए किसी अभिशाप से कम नहीं था। वह जहां भी जाते थे लोग उनसे किनारा कर लेते, यहां तक कि बच्‍चों के साथ ही कभी-कभी बड़े भी उन्‍हें देखकर डर जाते थे। कई लोग तो उन्‍हें शैतान का रूप मानकर ताने तक देते थे।

डॉक्‍टरों ने कहा था कि नहीं बचेंगे जिंदा

उनके जन्‍म के समय डॉक्‍टरों ने कहा था कि यह जिंदा नहीं बचेंगे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। वह काफी समय तक जिंदा रहे। एडवर्ड व उनके घरवालें दूसरे चेहरे से छुटकारें के लिए कई डॉक्‍टरों के पास गए, लेकिन सभी ने उन्‍हें डिस्टर्बिंग जेनेटिक डिफेक्ट ऑफ बर्थ नाम की शारीरिक विकृति का शिकार बताते हुए अपने हाथ खड़े कर दिए।

अंत में जालिम दुनिया के ताने से दुखी एडवर्ड ने अवसाद में आकर अपनी जान ले ली। डॉक्‍टर इस बिमारी का इलाज ढूंढने मे अब तक लगे हुए है।