असम के राज्‍यपाल बोले चीन से डरता है भारत

असम के राज्यपाल

आरयू वेब टीम।

सिक्किम में भारत-चीन की सीमा पर चल रहे विवाद और चीन की गुंडागर्दी के बाद भारत के ही एक महामहिम ने आज ऐसा बयान दिया है, जिससे विवादों का दौर शुरू हो चुका है। दरअसल असम के राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित के बोल से हंगामा मच रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने राज्‍यपाल की बात को लेकर आपत्ति जाहिर की है।

यह भी पढ़े- प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ चीन की सीमा पर मनाई दिवाली  

आइये जानते है क्‍या है पूरा मामला दरअसल में आज दिल्‍ली में आयोजित नॉर्थ-ईस्ट के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की 24वीं कांफ्रेंस में पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा है कि भारत चीन के साथ लड़ाई टाल रहा है, उन्‍होंने यह भी कहा कि हम लड़ाई नहीं कर सकते। देश में फैले भ्रष्‍टाचार को निशाना बनाते हुए राज्‍यपाल ने आगे कहा कि हम चीन से दो साल पहले आजाद हुए थे, लेकिन आज हालात ऐसे है कि भारत चीन से डरता है। राज्‍यपाल इतने पर ही नहीं रूके आगे बोले कि चीन आज ताकत में हमसे बहुत आगे है, इसीलिए हम उसके साथ लड़ाई नहीं करना चाह रहे।

यह भी पढ़े- शी चि‍नफिंग से मिले मोदी, भारत-चीन के संबंध सुधारने पर हुई चर्चा

बताते चले कि चीन पहले भारतीय सीमा में घुसा और फिर सेना के दो बंकरों को ध्‍वस्‍त कर डाला। साथ ही उसने श्रद्धालुओं के जत्‍थे को भी मानसरोवर यात्रा पर जाना से रोक दिया। इतना ही नहीं भारत के विरोध के बाद उसने इतिहास पर नजर डालने की भी हिमाकत कर डाली। जिसके बाद रक्षा मंत्री ने आज एक कार्यक्रम में चीन को निशाने पर लेते हुए कहा कि 1962 के भारत के हालात और आज के हालात में फर्क है। वहीं चीन को रूख को देखते हुए भारत ने भी सीमा पर बड़ी संख्‍या में सैनिकों को तैनात कर दिया हैं।

यह भी पढ़े- गुंडागर्दी: भारत में घुसे चीनी सैनिकों ने दो बंकर किए तबाह, मानसरोवर जा रहे जत्‍थे को भी रोका