अस्थिकलश लेकर पहुंचे गृहमंत्री, लखनऊ में गूंजा अटल जी अमर रहें का नारा

अस्थिकलश
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ गमगीन मुद्रा में नजर आएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। आज दोपहर करीब एक बजे अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थिकलश लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व पीएम के परिजनों के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय, केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा भी मौजूद थे।

वहीं बारिश में भीगते हुए अपने लोकप्रिय नेता की याद में खड़े हजारों लोगों ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट व उसके आसपास के इलाकों में अटल जी अमर रहें के नारें लगाना शुरू कर दिए।

साथ ही एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज, शिव प्रताप शुक्ला, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला ने एयरपोर्ट पर पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थिकलश पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

यह भी पढ़ें- 23 को होगा अटल जी की अस्थियों का लखनऊ की गोमती में विसर्जन

जिसके बाद बरसात के दौरान पहले से तय मार्गों से अस्थिकलश यात्रा एयरपोर्ट से भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय और फिर वहां से होते हुए झूलेलाल पार्क पहुंची। इस दौरान सड़क के दोनों ओर के साथ ही मकानों की छतों और बरामदों पर भी जनता अपने लोकप्रिय सांसद अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश के अंतिम दर्शन के लिए खड़ी रही। वहीं हजारों की संख्‍या में लोग रथ के साथ अटल जी की याद में नारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्‍तें में जगह-जगह पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

यह भी पढ़ें- गंगा की गोद में समाए अटल, बेटी नमिता ने किया अस्थि विसर्जन

अस्थिकलश

इससे पहले अस्थिकलश के लखनऊ पहुंचने की जानकारी पर घंटों पहले से ही एयरपोर्ट व उसके आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गयी थी। वहीं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्‍ना के अलावा योगी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, ब्रजेश पाठक, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, रीता बहुगुणा जोशी, रमापति शास्त्री, एसपी सिंह बघेल, राजेद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’, स्वतंत्र देव सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश राणा, अतुल गर्ग, स्वाति सिंह व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश प्रवक्‍ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. समीर सिंह, संजय राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राम निवास यादव, यूपीसीएलडीएफ के सभापति वीरेंद्र तिवारी भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- भारत रत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राष्‍ट्रपति, PM समेत दिग्‍गजों ने जताया शोक, जानें किसने क्‍या कहा