किसानों को नजरअंदाज तो बड़े व्‍यापारियों का कर्ज माफ करते हैं पीएम: राहुल

किसानों को नजरअंदाज
जनसभा को संबोधित करते राहुल।

आरयू वेब टीम। 

कर्नाटक पहुंचे राहुल गांधी जनआशीर्वाद यात्रा के तहत दो दिनों के राज्य के दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उडुपी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा मोदी जी आएंगे और बार-बार झूठ बोलेंगे। वो लोग सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में बोले राहुल, कर्ज तो सिर्फ अमीरों के होते हैं माफ, किसान मोदी सरकार की नीतियों में नहीं हैं शामिल

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसानों को नजरअंदाज करते हैं और बड़े व्यापारियों का कर्ज माफ करके उन्हें मदद पहुंचाते हैं। साथ ही यह भी कहा कि आप लोगों ने देखा, मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल में पैसे के बल पर सरकार बनाई।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने पदुबिदरी में पार्टी की एक जनसभा में कहा, ‘नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं कहते हैं कि बीते 70 साल में कुछ नहीं हुआ। वह आपके माता पिता, गरीब किसानों, श्रमिकों, भारत के छोटे व्यापारियों का अपमान कर रहे हैं। हमला जारी रखते हुए राहुल ने कहा कि अगर यह देश आज विश्‍व के अन्य देशों के बराबर खड़ा है तो यह दो साल में नहीं हुआ। यह कई वर्षों में आम जनता के खून पसीने से हुआ है। मोदी को आम जनता का अपमान बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई अकेला व्यक्ति देश को आगे नहीं ले जा सकता

यह भी पढ़ें- बेरोजगारी को नहीं स्‍वीकारते मोदी, डरते हैं अच्छे दिन का शिगूफा फूट जाएगा: राहुल

किसानों को नजरअंदाज
पारंपरिक धोती पहनकर दर्शन करने पहुंचे राहुल।

अलग अंदाज में दिखे राहुल

कर्नाटक पहुंचे राहुल आज एक अलग ही अंदाज में दर्शन करने पहुंचे। उन्‍होंने श्रृंगेरी में माथा टेकने से पहले उन्होंने मैंगलोर में गोकर्णनाथेश्वर मंदिर में दर्शन किए, जहां उन्‍होंने पारंपरिक धोती पहनकर रखी थी। इसके बाद ऊल्लाह के दरगाह और मैंगलोर में रोजारियो चर्च भी गए।

यह भी पढ़ें- मोदी करते हैं जनता से वादा तो काम नीरव जैसे उद्योगपतियों के लिए: राहुल