उप चुनाव में भी दिखी मोदी लहर, 10 में पांच BJP, तीन सीट कांग्रेस ने जीती

उप चुनाव

आरयू वेब टीम।

एक तरफ उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ छाएं हैं तो दूसरी ओर देश में मोदी का जादू अब भी बरकार है। आठ राज्‍यों की दस विधानसभा सीटों के उप चुनाव के आज आए परिणाम में भाजपा ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस के हाथ तीन सीटें लगी।

यह भी पढ़े- वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हो सुनवाई, SMS से मिले तारीख: मोदी

सबसे बड़ा झटका मुख्‍यमंत्री अरविन्‍द केजरीवाल को लगा है। दिल्‍ली में ही उनके प्रत्‍याशी की जमानत जब्‍त हो गई। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है।

बता दें कि रविवार को दिल्ली की राजौरी गार्डन, कर्नाटक की नंजनगढ़ और गुंडलूपेट, असम की धेमाजी, हिमाचल प्रदेश की भोरंज, मध्य प्रदेश में बांधवगढ़ और अटेर, पश्चिम बंगाल की कांठी, राजस्थान की धौलपुर और झारखंड में लिट्टीपाड़ा विधान सभा सीट पर मतदान हुए थे।

यह भी पढ़े- कांग्रेस की सांसद ने कहा, क्‍या पार्क में लड़का-लड़की को बैठना सरकार सिखाएगी

हिमाचल प्रदेश, असम, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश की बांधवगढ़ सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं कर्नाटक की दोनों ही सीटों को जबरदस्‍त तरीके से जीतकर कांग्रेस ने चौंका दिया। पश्चिम बंगाल की एक मात्र सीट पर टीएमसी तथा झारखंड की लिटीपाड़ा सीट पर झाविमो ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़े- एक क्लिक पर जानें, आधी रात में बैठक कर योगी ने लिए कौन-कौन से बड़े फैसले

राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा जीती जबकि आम आदमी पार्टी को बुरी हार का सामना करना पड़ा, यहां वह तीसरे क्रम पर रही यहां तक कि आप के उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई। भाजपा-शिअद के संयुक्त उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा को कुल मतों के लगभग 50 फीसदी 40602 मत मिले। कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला 25950 मतों के साथ दूसरे नंबर पर रही जबकि आप के हरजीत सिंह को केवल 10,243 वोट ही हासिल कर सकें।