लोगों के उत्‍साह ने जताया कि कर्नाटक में कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू: मोदी

कांग्रेस की उल्टी गिनती

आरयू वेब टीम। 

आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां अभी से शुरू हो गईं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत कन्नड़ भाषा में नमस्कार करके किया। उनके इस अभिवादन पर रैली में आए लोगों की भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसे देख मोदी ने गदगद होते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि अब कर्नाटक की हवा बदल रही है। कर्नाटक मे कांग्रेस एक्जिट गेट पर खड़ी है।

मोदी ने कहा कि इस बार हम कांग्रेस को यहां से बाहर करके रहेंगे। लोगों के इस उत्‍साह ने यह जता दिया है कि कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब कर्नाटक को कांग्रेस संस्कृति की आवश्यकता नहीं है। कर्नाटक में अब बीजेपी की सरकार विकास की गति को गति देंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी उपलब्धियों का गुणगान करते हुए कहा कि कुछ लोग देश हित की बजाए अपने दल के हित को प्राथमिकता देते हैं।

यह भी पढ़ें- असम: ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में बोले मोदी, एक आकर्षक निवेश स्थल है भारत

पिछले साढ़े तीन साल में केंद्र से मिलने वाली राशि का लाभ भी कांग्रेस ने लोगों तक नहीं पहुंचाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में, 1.85 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत 34 लाख शौचालय बनाए गए हैं। कर्नाटक में एक करोड़ 16 लाख लोगों का बैंक खाता खुला है। इस राज्य के एक करोड़ लोगों को बीमा योजना को लाभ मिलेगा।

रैली में युवाओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें खासकर शहर के तकनीक विशेषज्ञों और आईटी अधिकारियों व बायोटेक कंपनियों के कर्मचारियों को व्यक्तिग रूप से मोदी का भाषण सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए, भाजपा ने इस यात्रा का आयोजन किया था और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। बता दें कि कर्नाटक में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- देश के सवा सौ करोड़ लोगों की आशा, अपेक्षाओं का बजट: मोदी