एक क्लिक पर जानें किन समस्‍याओं से परेशान होकर आलू किसानों ने डिप्‍टी सीएम से लगायी गुहार

आलू किसान
उप मुख्यगमंत्री को ज्ञापन सौंपते किसान।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। काफी समय से समस्‍याओं को झेल रहें आलू किसानों ने आज अपनी बात उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के सामने मिलकर रखी। समस्याओं के समाधान के लिए किसान मोर्चा प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्‍डल ने अपना मांग पत्र डिप्‍टी सीएम को सौंपते हुए जल्‍द से जल्‍द समस्‍याओं को हल करने की गुहार लगायी है।

किसानों ने इन मांगों को हल करने के लिए डिप्‍टी सीएम से लगायी है गुहार-

–     समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाए।

–     क्रय का सरकारी लक्ष्य बढ़ाया जाए।

–     भंडारण की उचित व्यवस्थाएं की जाए।

–     आलू बाहर भेजने पर सब्सिडी बढ़ायी जाए।

यह भी पढ़ें- बोले अखिलेश अपराधियों को छोड़ SSP पकड़ रहे आलू किसान, इनको दूंगा यश भारती

–     आलू की खपत करने हेतु आलू आधारित उद्योग स्थापित किए जाए।

–     आलू पर दी जाने वाली सब्सिडी किसानों के बैक खाते में सीधे भेजी जाए।

–     आलू पर मण्डी शुल्क समाप्त किया जाए।

–     समस्त किसानो को सरल भाषा में एक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया जाए तथा किसानों को अपनी आलू उपज को सपोर्ट करने हेतु सहायता की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार को बदनाम करने के लिए सपा नेताओं ने फेंका था आलू: महेंद्र पाण्‍डेय

–     किसानों को आलू कोल्ड स्टोरेज में रखने पर कोल्ड स्टोरेज के भाड़े में छूट दी जाए।

–     कोल्ड स्टोरेज की बिजली दर खेती में दी जाने वाली दरों के हिसाब से चार्ज की जाए जिससे किसानों को कोल्ड स्टोरेज के किराए में राहत मिल सके।

–     आलू की उचित मार्केटिंग किए जाने के संबंध में किसानों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएं।

वहीं दूसरी ओर किसानों ने योगी सरकार के प्रति कर्ज माफी समेत किसानों के प्रति अन्‍य योजनाओं को चलाने को लेकर आभार भी जताया है।

प्रतिनिधि मण्डल में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सिद्धू समेत रामबाबू द्विवेदी, विनय राय, राकेश शर्मा, संतोष सिंह आदि भी मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- दो लोगों को गिरफ्तार कर SSP ने बता दिया किसने फेंका था आलू, आप भी जान लें