यह पौधा जब मारता हैं डंक, तो इंसान मांगता हैं मौत

australian plant
file photo

आरयू वेब टीम।

बिच्‍छु के डंक के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन अपनी अनोखी वाइल्‍ड लाइफ के लिए दुनिया भर में मशहूर ऑस्‍ट्रेलिया में एक ऐसा पौधा पाया जाता हैं, जो मौका मिलते ही इंसानों को डंक मार देता हैं। इसके डंक के बाद उठने वाले भयंकर दर्द से तड़पता इंसान मौत मांगने को मजबूर हो जाता हैं।

सुसाइड पौधे के नाम से मशहूर इस पौधे का असली नाम ड्रेंडास्‍नाइड मोरोइड्स है। यह ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्वी रेन फॉरेस्‍ट्स में पाया जाता।

इस जानलेवा और खतरनाक पौधे को जिंपजिंपी और मूनलाइटर भी कहा जाता है। इसके आसपास कांटेदार बाल होत हैं। यही बाल जहरीले पदार्थ न्‍यूरोटॉक्सिन का लगातार रिसाव करते रहते हैं।

डंक लगने के बाद इंसान कई सालों तक दर्द से परेशान रहता हैं। इसके साथ ही डंके से पीडि़त व्‍यक्ति के ठंडे पानी से नहाने पर उसका दर्द कई गुना बढ़ जाता हैं। इतना ही नहीं उसकी शारीरिक क्षमता भी कम हो जाती है। इन सबके बावजूद सुसाइड पौधे के डंक का असर कई पक्षियों और कीड़ों पर बिल्‍कुल भी नहीं होता हैं।

वैज्ञानिक लगातार इस पौधे पर रिसर्च करते रहते हैं। बता दे कि ऑस्‍ट्रेलिया खतरनाक कंगारूओं, जहरीली मकडि़यों के लिए भी विश्‍व में फेमस हैं।