मोदी सरकार पर हमला बोलने पर बेटे ने दिया यशवंत सिन्‍हा को जवाब, कहा…

जयंत सिन्हा
जयंत सिन्हा

आरयू वेब टीम। 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व वित्‍त मंत्री यशवंत सिन्हा के मोदी सरकार को निशाना बनाने पर उनके ही बेटे जयंत सिन्‍हा ने तगड़ा जवाब दिया है। जवाब देने का तरीका भी जयंत ने वहीं इस्‍तेमाल किया है जो उनके पिता ने केंद्र सरकार की नीतियों को निशाना बनाने के लिए किया था।

यशवंत ने जहां एक अंग्रेजी समाचार पत्र में लेख लिखकर नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दों को निशाने पर लिया था वहीं उनके बेटे ने एक दूसरे अंग्रेजी अखबार में लेख के जरिए आज पिता के विचारों पर असहमति जताते हुए जीएसटी आदि का गुणगान कर उसके फायदे गिनाए हैं।

जयंत सिन्हा ने कहा कि हम एक नई मजबूत अर्थव्यवस्था बना रहे हैं, जो कि लंबे समय में न्यू इंडिया के लिए फायदेमंद होगी। भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर कई तरह के लेख लिखे जा चुके हैं। दुर्भाग्य से इस तरह के लेखों में कम तथ्य रहते हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी के पूर्व वित्‍त मंत्री का तंज, मोदी ने करीब से देखी गरीबी, अब जेटली जनता को दिखाने के लिए कर रहे ओवरटाइम

उन्‍होंने अपने पिता की बातों से असहमति जताने के साथ ही मोदी की तमाम नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि जीएसटी, विमुद्रीकरण और डिजिटल पेमेंट ये सब गेम चेंजिग प्रयास हैं। देश के नन-फार्मल सेक्टर को फार्मल सेक्टर में तब्दील किया जा रहा है। देश के कर संग्रह में बढ़ावा होगा और सरकार के पास ज्यादा संसाधन उपलब्ध होंगे। अर्थव्यवस्था में जो बाधा पहुंची है वह दूर हो जायेगा। सरकार अपने नीतियों में भी पारदर्शिता बरत रही है

यह भी पढ़ें- मुलायम ने कहा जिसने बाप को धोखा दिया उस पर कैसे करेगा भरोसा कोई

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि सच्चाई यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था बदलाव के दौर से गुजर रही है। यह बदलाव संरचनात्मक है। एक या दो तिमाही के नतीजे से आप सही अनुमान नहीं लगा सकते है। इसका मूल्यांकन करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। सरकार ने जो संरचनात्मक बदलाव किये हैं वह सिर्फ ऐच्छिक नहीं था। बल्कि एक आवश्यकता बन चुका था ताकि देश के करोड़ों लोगों को अच्छी नौकरी दिया जा सके।

यह भी पढ़ें- नफरत की आग में जल रहे युवक ने कराई थी बाप की हत्‍या, ADM के बेटे ने ली थी सुपारी

वहीं उन्‍होंने यह भी कहा कि जो नयी अर्थव्यवस्था तैयार हो रही है। वह ज्यादा पारदर्शी, वैश्विक रूप से कीमत प्रतिस्पर्धी और नये खोजों को बढ़ावा देने वाली होगी। इस अर्थव्यवस्था में सभी को समान अवसर मिलेंगे और समानता को बढ़ावा मिलेगा और लोग बेहतर जीवन जी पाएंगे। इसके अलावा जयंत सिन्‍हा ने अपने लेख के माध्‍यम से तमाम आंकड़ें पेश करते हुए सरकार की नीतियों को सही ठहराया।

यह भी पढ़ें- जो पिता की बात पूरी नहीं कर सका वह जनता का काम क्‍या करेगा: मोदी