अमेरिका में बोले मोदी, तीन साल में नहीं लगा एक भी दाग

दाग

आरयू इंटरनेशनल डेस्‍क।

तीन दिनों की विदेश यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री पुर्तगाल के बाद आज अमेरिका पहुंचे। जहां उन्‍होंने भारतीय लोगों से मुलाकात करने के साथ ही 21 बड़ी कंपनियों के सीईओ के साथ मीटिंग की। अमेरिका में रह रहे भारतीयों को वर्जीनिया में आयोजित एक स्वागत समारोह में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते तीन साल में उनकी सरकार पर ‘एक भी दाग या धब्बा’ नहीं लगा है।

यह भी पढ़े- बारिश के बीच मोदी ने 51 हजार लोगों के साथ किया योग, नमक से की योग की तुलना

कांग्रेस सरकार को निशाने पर रखते हुए मोदी बोले कि भारत में इससे पहले की सरकार के खिलाफ मतदान क्यों हुआ, इसकी मुख्य वजह थी भ्रष्टाचार। भारतीय भ्रष्टाचार से नफरत करते हैं।’ प्रधानमंत्री ने अमेरिका में भारतीय प्रवासियों को आश्‍वासन दिया कि उनकी सरकार भारत को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास जारी रखेगी।

यह भी पढ़े- भारत-पाक रिश्‍तों को सुधारने में भूमिका निभाएगा अमेरिका: निक्‍की

पीएम आगे की बोले कि ‘मैं पूरी विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि बीते तीन साल में मेरी सरकार के दौरान प्रौद्योगिकी से पारदर्शिता आई जिसका इस्तेमाल भारत में सभी क्षेत्रों में महान ऊंचाई हासिल करने में किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि मैं ऐसे कई उदाहरण दे सकता हूं जहां भारत प्रौद्योगिकी की मदद से महान उपलब्धियां हासिल कर रहा है, फिर चाहे वह अंतरिक्ष का क्षेत्र हो या कृषि का। प्रौद्योगिकी आधारित शासन एवं विकास के लिये नये स्तर से ध्यान दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े- IS की तबाही के लिए अमेरिका ने अफगानिस्‍तान पर गिराया सबसे बड़ा बम

इस दौरान नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में रह रहे भारतीयों के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास एवं समृद्धि के लिये अमेरिका में सहायक माहौल मिलने से उन्होंने और विकास किया। भारत की अमेरिका से तुलना करते हुए कहा कि भारत में भी अब एक अरब से ज्यादा भारतीयों को अनुकूल माहौल मिल रहा है और वे भी तेजी से भारत का स्वरूप बदल रहे है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई मंचों पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि टिकाऊ विकास के लिये आधारभूत संरचना आवश्यक है। मुख्य फोकस वैश्विक मानदंड, विकास के उच्च मानक स्थापित करने पर है। देश में तेजी से विकास का सबसे मुख्य कारण आम जन की बढ़ती आकांक्षा है।

वहां मौजूद लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मोदी बोले कि हम लोग भारत की जनता की इन्हीं आकांक्षाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। भारत को अब रिकॉर्ड संख्या में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हो रहे हैं और सभी साख एजेंसियां एवं बहुपक्षीय मंच भारत के बारे में सकारात्मक रेटिंग दे रहे हैं।

यह भी पढ़े- बोले मोदी, श्रीलंका यात्रा दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक