मोदी की लहर में बह गए विरोधी

रिकॉर्ड जीत

आरयू ब्‍यूरो।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले पर विरोधियों के लाख घेरने के बाद भी उत्‍तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को जबरदस्‍त समर्थन दिया है। अब तक आए रूझान में भाजपा प्रदेश की 304 सीटों पर बढ़त बनाए है। हालत यह है कि मोदी का गढ़ माने जाने वाले काशी की सभी आठ विधान सभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। उत्‍तर प्रदेश के साथ ही प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरु कर दिया है।

यह भी पढ़ें– जीत का श्रेय मोदी को देते हुए केशव मौर्या ने जनता को दिया धन्यवाद

इसे मोदी की लहर और प्रदेश में अमित शाह और केशव मौर्या का मैनेजमेंट ही कहा जाएगा कि विरोध दल सपा, कांग्रेस और बसपा काफी पीछे छूट चुके हैं। फिलहाल स्थिति यह है कि कांग्रेस को साथ लेने के बाद भी गठबंधन 73 और बसपा मात्र 18 सीटों तक ही सीमित दिखाई दे रही है।

बसपा तो पहले से ही सत्‍ता से बाहर थी, लेकिन जनता ने अखिलेश के नारे काम बोलता है, और गठबंधन की आवाज यूपी को यह साथ पसंद है को बुरी तरह से नकार दिया है। हालांकि नतीजे थोड़ी देर में आने शुरू होंगे। देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा यूपी विधानसभा की ही रही। यूपी में सात चरणों में मतदान कराया गया था।