नोटबंदी और जीएसटी से भारत बनेगा महाशक्ति: महेंद्र पाण्‍डेय

निकाय चुनाव
डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। जीएसटी और नोटबंदी को लेकर रह-रहकर विरोधियों के हमले झेल रही भाजपा ने आज एकबार फिर पलटवार किया है। बीजेपी ने दोनों को ऐतिहासिक आर्थिक सुधार बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मुद्राकोष द्वारा घोषित भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती, मोदी सरकार के फैसलों को एक तरह से न सिर्फ स्‍वीकार करना है बल्कि विरोधियों के इसको लेकर रोने पर भी फुल स्‍टॉप है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा सहित पूरा विपक्ष मोदी सरकार के निर्णयों को कटघरे में खड़ा कर रहा था, हमसे बार-बार पूछा जाता था कि नोटबंदी और जीएसटी से देश को क्या मिला? फटी जेबे दिखाकर नोटबंदी का मखौल उड़ाया गया। आज विश्व ने भारत की धमक को स्वीकार किया है। अंतराष्‍ट्रीय मुद्राकोष भारतीय अर्थव्यवस्था को बेहद मजबूत राह पर आगे बढ़ते देख रहा है। नोटबंदी और जीएसटी देश के वह दो बड़े आर्थिक सुधार है जिनसे लंबी अवधि में भारत महाशक्ति बनेगा।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने कहा GST में संभावनाएं, लेकिन प्रचार के लिए जल्‍दबाजी में किया जा रहा लागू

महेंद्र पाण्‍डेय ने आज अपने एक बयान में यह भी दावा किया कि राजकोषीय घाटा कम होना, मंहगाई के स्तर में गिरावट और आधारभूत सुधार ही आने वाले समय में रोजगार पैदा करने में मददगार होंगे और युवाओं के लिए कई अवसर पैदा करेंगे।

यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे ने कहा विज्ञापनों में ही दिखाई दे रहे अच्‍छे दिन, GST और नोटबंदी पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस, सपा, बसपा सहित तमाम विपक्ष ने नोटबंदी और जीएसटी का पुरजोर विरोध किया, फटी जेबे दिखाकर नोटबंदी का मखौल उड़ाया, लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर्मयोगी की तरह राष्ट्र नवनिर्माण में कठोर निर्णय लेते गए और आज यही निर्णय विपक्ष की राजनीति पर प्रहार है तथा भारत की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ते सशक्त कदम है।

यह भी पढ़ें- देसी घी पर GST लगने से नाराज हुए रामदेव ने कहा बढ़ जाएगी गोकशी