बाढ़ पीड़ितो के लिए भाजपा ने भेजी राहत सामग्री

कमल ज्योति पत्रिका
बाढ़ पीड़ितो के लिए राहत सामग्री के ट्रक को रवाना करते भाजपा के वरिष्ठ नेतागण।

आरयू ब्‍यूरो,

लखनऊ। बाढ़ पीडि़तों की दिक्‍कतों को देखते हुए आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय से राहत सामग्री भेजी गई। बीजेपी के प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता और कमल ज्योति पत्रिका के सह सम्पादक अरूणकांत त्रिपाठी ने बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान अनूप गुप्ता ने बताया कि योगी सरकार के साथ ही भाजपा भी आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। जितनी भी मदद हो सकती है हम सरकार और पार्टी के स्तर पर करने में लगे हुए है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से अपने-अपने क्षेत्र से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाकर जरूरी स्थानों पर भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनें महेंद्र नाथ, BHU से की थी राजनीतिक पारी की शुरुआत

साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि भाजपा ने एक राजनैतिक दल के तौर पर हर प्राकृतिक आपदा के समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है। आज जब उत्‍तर प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ में डूबा है तब भाजपा के कार्यकर्ता प्रत्यक्ष सहयोग भी कर रहे है और जनसहयोग से खाद्य पदार्थों जैसे दाल, आटा, चावल, नमक, बिस्कुट, नमकीन, चाय, टार्च, चीनी, मोमबत्ती, माचिस, दवाईयां, ओआरएस घोल जैसी वस्तुएं भी भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें- बच्‍चों को पालने के लिए सरकार के भरोसे न छोड़ दे लोग: योगी

वहीं अरूणकांत त्रिपाठी ने कहा कि हम लोग पूरा प्रयास कर रहे है कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के अधिक से अधिक काम आ सके। यह कोशिश आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान सह मुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी, कुमार अशोक पाण्डेय, अभय सिंह, पंकज कुमार, कौशल किशोर त्रिपाठी समेत अन्‍य लोग मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें- 25 अंक को लेकर BTC वालों के प्रदर्शन पर बोले योगी के मंत्री, पास होने वालों को मिलेगी नौकरी