परिर्वतन रैली में बोले अमित शाह, सरकार बनी तो सात दिन के अंदर जेल में होंगे गुंडे

अमित शाह
अमित शाह। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम।

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने परिर्वतन यात्रा रैली में समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि तीनों ही पार्टियां प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। भाजपा की सरकार उत्‍तर प्रदेश में बनी तो सात दिनों के अन्‍दर गुंडे जेल में होंगे और लोगों को उनका कब्‍जा वापस मिलेगा। हर बुन्‍देलों के घर मारूति होगी।

बीजेपी अध्‍यक्ष ने झांसी में रैली को संबोधित कर कहा कि सपा और बसपा दोनो एक ही थाली के चट्टे-बट्टे है। दोनों ने 15 सालों में प्रदेश को बर्बाद कर दिया। इनकी पार्टी के लोग भ्रष्‍टाचार करते है। कांग्रेस समेत तीनों पर्टियां घोटालों से घिरी हुई है। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहाकि अखिलेश सरकार प्रदेश का विकास नहीं करने दे रही। चाचा-भतीजे के बीच कमीशन के चलते झगड़ा चल रहा है।

सीना खोलकर लड़ ले पाक जीतेगा भारत- गृहमंत्री

दूसरी ओर परिर्वतन रैली को संबोधित करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखण्‍ड को अब तक पानी नहीं दे सकी है। भाजपा की सरकार बनी तो पांच से दस साल के अंदर यहां पानी किल्‍लत दूर कर दी जाएगी। प्रदर्शनी मैदान में रैली को संबाधित कर रहे गृहमंत्री ने सपा, बसपा, कांग्रेस के साथ ही पाकिस्‍तान को जमकर लताड़ा। कहा कि पाक भारत के विकास से तिलमिला गया है, अगर वह सीने का बटन खोलकर भी लड़ ले तो जीत भारत की होगी। बोले कि प्रदेश मे काफी समय से सपा और बसपा की सरकार रही है। जनता की ओर इशारा करते हुए कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं मेरे-बहनों भाइयों मेरी बता गलत हो तो आप ताली मत बजाना, इतने वर्ष तक हुकूमत में रहने के बावजूद आज हमार उत्‍तर प्रदेश हिन्‍दुस्‍तान के सर्वाधिक पिछड़े राज्‍यों में क्‍यों गिना जाता है। इस सवाल का मै सपा बसपा के नेताओं से जवाब चाहता हूं, मैं जानता हूं उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है। यूपी सरकार लोगों को झूठे मुकदमें में फंसा रही है।