कैराना उपचुनाव से पहले रालोद से निष्‍कासित विधायक सहेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

सहेंद्र सिंह रमाला
बीजेपी में शामिल नए सदस्यों के साथ महेंद्र पाण्डेय व अन्य । (फोटो-आरयू)

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। हाल ही में राज्‍यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग के आरोप में राष्‍ट्रीय लोकदल से निष्‍कासित किए गए बागपत जिले की छपरौली सीट से विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि आखिरकार भगवामय हो गई। वहीं कैराना उपचुनाव से पहले छपरौली विधायक को अपने पाले में पूरी तरह करके भाजपा ने उपचुनाव की सरगर्मी को जहां बढ़ा दिया है। वहीं पार्टी को उपचुनाव में इसका फायदा भी मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- अब बसपा के तीन पूर्व विधायक समेत छह दिग्गाजों ने थामा बीजेपी का दामन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने आज भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय पर सहेंद्र सिंह के साथ ही बिनौली ब्‍लॉक प्रमुख प्रहलाद सिंह व छपरौली ब्‍लॉक प्रमुख संजीव सिंह के अलावा दर्जनों गांवों के प्रधान व बड़ी संख्‍या में उनके सम‍र्थकों को भाजपा की सदस्‍यता दिलाई।

सहेंद्र सिंह रमाला

यह भी पढ़ें- अब रालोद ने विधायक सहेंद्र सिंह को किया निष्‍कासित, मायावती ने जताई थी नाराजगी

इसके अलावा आज सपा के जवाहर लाल साहू (पूर्व प्रदेश महासचिव तथा पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य) व उनके समर्थकों को भी प्रदेश अध्यक्ष ने माला व पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया।

यह भी पढ़ें- आयोध्‍या पहुंचे महेंद्र पाण्‍डेय ने कहा राम राज्‍य की स्‍थापना है मोदी और योगी सरकार का उद्देश्‍य

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की रीति व नीति से प्रभावित होकर पश्चिम यूपी की बड़ी शख्सियत छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का संकल्प किया है उनके इस फैसले का पार्टी स्वागत करती है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि धीरे-धीरे देश व प्रदेश की तस्वीर साफ होती जा रही है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता के लिए सरकारें चला रही है, तथा जनता की सेवा में अनेक जनहित योजनाएं निरंतर ला रहें हैं।

यह भी पढ़ें- UP राज्यसभा चुनाव: आखिरकार भाजपा ने जीत ली नौं सीट

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मंत्री अमर पाल मौर्य, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्वत, प्रदेश प्रवक्‍ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, सह मीडिया संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- सबसे ज्‍यादा हमारी सरकार ने किया दलितों के मसीहा का सम्‍मान: मोदी