नम आंखों के साथ याद किए गए सपा के जिंदादिल छायाकार अशोक यादव

सपा के छायाकार अशोक यादव
अशोक यादव को श्रद्धांजलि देते पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रसिद्ध छायाकार और जिंदादिल इंसान के रूप में पहचाने जाने वाले अशोक यादव (68) के त्रयोदश संस्कार पर शुक्रवार को नम आंखों के साथ उन्‍हें यादकर सपा समेत राजधानी की तमाम हस्तियों ने उन्‍हें पुष्पांजलि अर्पित की।

इस मौके पर सदर स्थित सामुदायिक केंद्र में बड़ी संख्या में जुटे सपा पदाधिकारियों के अलावा पत्रकारों, छायाकारों, व सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत उनके परिवार के लोगों ने अशोक यादव को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढे़ं- 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश ने सपाईयों को खास नसीहत देने के साथ ही किया ये ऐलान

त्रयोदश संस्कार में पहुंचने वालों में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, सांसद धर्मेंद्र यादव और तेज प्रताप यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, आरके चौधरी, सूचना आयुक्‍त स्वदेश कुमार के अलावा एसआरएस यादव, अरविंद कुमार सिंह, सुनील सिंह, राजेश यादव, उदयवीर सिंह, आनन्द भदौरिया, जगजीवन प्रसाद और अम्बरीश पुष्कर (विधायक गण) के अलावा अनुराग यादव, अंशुल यादव, विजय यादव, राम सागर यादव, विकास यादव, मोहम्‍मद एबाद, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, चौधरी लोटन राम निषाद, रामशंकर यादव, मनीष सिंह, मुनीर अहमद, संतोष यादव समेत तमाम लोग शामिल थे।

अशोक यादव के पुत्र और पिछली ससपा के छायाकार अशोक यादवपा सरकार में पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के विशेष कार्याधिकारी आशीष यादव ‘सोनू‘ सहित परिवार के लोगों ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

नौ जून को हुआ था निधन

बताते चलें कि लंबे अरसे तक सपा से जुड़े रहे अशोक यादव का निधन बीते नौ जून को हुआ था। कैसरबाग स्थित उनके ‘‘यादव स्टूडियों” को समाजवादी आंदोलन का संग्रहालय भी कहा जाता है। आपातकाल के दिनों में भी भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का चित्र प्रमुखता से यादव स्टूडियों में प्रदर्शित होता था।

यह भी पढे़ं- अखिलेश ने कहा 2019 में ही करा लो यूपी का चुनाव, हम तैयार