19 जनवरी से 22 फरवरी तक बढ़ी ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि, इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

ट्रैफिक ब्लॉक

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ जंक्शन पर स्टेशन पुनर्विकास योजना के तहत कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने 19 जनवरी से 22 फरवरी तक ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि बढ़ा दी है। इसका असर आगरा फोर्ट समेत कुल 18 ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। यात्रियों को इस दौरान बदले हुए स्टेशनों और समय को ध्यान में रखकर यात्रा करनी होगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों कि माने तो, 19 जनवरी से 22 फरवरी तक 12180 आगरा फोर्ट–लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस अब ऐशबाग स्टेशन तक ही संचालित होगी। वापसी में 12179 लखनऊ जंक्शन–आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस ऐशबाग स्टेशन से दोपहर 3:55 बजे रवाना होगी। जबकि 14 फरवरी तक 20921 बांद्रा टर्मिनस–लखनऊ एक्सप्रेस ऐशबाग स्टेशन तक ही आएगी। वहीं, 15 फरवरी तक 20922 लखनऊ जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन के बजाय ऐशबाग से शाम 5:50 बजे चलेगी।

वहीं 17 फरवरी तक 12103 पुणे–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस और 18 फरवरी तक 12104 लखनऊ जंक्शन–पुणे एक्सप्रेस का संचालन गोमतीनगर स्टेशन से किया जाएगा। इन दोनों ट्रेनों का बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशनों पर दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव रहेगा।

साथ ही नौ से 22 फरवरी तक 15031/32 गोरखपुर–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस ऐशबाग तक ही आएगी और ऐशबाग से शाम 4:16 बजे रवाना होगी। 19 से 25 जनवरी तक 15053 छपरा–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस गोमतीनगर तक आएगी, जबकि वापसी में 15054 लखनऊ जंक्शन–छपरा एक्सप्रेस गोमतीनगर से रात 9:48 बजे चलेगी।

यह भी पढ़ें- लोकमान्य तिलक ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, मऊ स्टेशन पर गई रोकी

इसके अलावा नौ से 22 फरवरी तक 15069 गोरखपुर –ऐशबाग एक्सप्रेस गोमतीनगर तक ही आएगी। वापसी में 15070 ऐशबाग–गोरखपुर एक्सप्रेस ऐशबाग के बजाय गोमतीनगर से शाम पांच बजे संचालित होगी। जबकि
55346/45 कासगंज–लखनऊ जंक्शन सवारी गाड़ी ऐशबाग तक ही सीमित रहेगी। वहीं, 15011 लखनऊ जंक्शन–चंडीगढ़ एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना होगी।

यह भी पढ़ें- ट्रेनों का किराया बढ़ा रेलवे ने यात्रियों को दिया जोर का झटका, साल में करेगा 600 करोड़ की अतिरिक्‍त कमाई