लखनऊ-वाराणसी समेत 20 जिलों में पड़ेगा अत्यधिक घना कोहरा, रेड अलर्ट जारी

लखनऊ में छाया कोहरा
लखनऊ में छाया कोहरा। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंडक की चपेट में है। सुबह-शाम घना व कहीं घने से अधिक कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे की वजह से दिन में खिलने वाली धूप का असर काफी कम हुआ है, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी व प्रयागराज समेत प्रदेश के 20 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह से ही पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में विजिबिलिटी जीरो तक गिर सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 दिसंबर की सुबह से लेकर 21 दिसंबर तक प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में स्थिति गंभीर बनी रहेगी। इस दौरान सड़क और रेल यातायात पर गहरा असर पड़ सकता है, इसलिए प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

वहीं जिन जिलों में बहुत घने कोहरे से अत्‍यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें राजधानी लखनऊ के अलावा प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बह्रराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- UP में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों में अत्‍यधिक घने कोहरे का अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- यूपी में रविवार से तीन-चार दिन होगी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, मौसम विभाग ने जताया अनुमान