आरयू ब्यूरो, लखनऊ। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार को सोने- चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दो अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 6,706 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था। एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,40,158 रुपये (प्रति दस ग्राम) पर खुल चुका है।
इसके अंतिम कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,44,492 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हो गया। सुबह के वक्त 9:45 बजे, गोल्ड वायदा 4.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,786 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,40,158 रुपये के हाई लेवल तक पहुंच गया था।
वहीं एमसीएक्स पर पांच मई 2026 का एक्सपायरी वाली चांदी 5.60 फीसदी यानि लगभग 12,700 रुपये की गिरावट के साथ 2,14,078 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था। चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,17,702 रुपये पर की थी। दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,17,702 रुपये तक था। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी सोमवार को 2,449 रुपये की दर से मिल रही है। वहीं 100 ग्राम चांदी को खरीदने के लिए ग्राहकों को 24,490 रुपये चुकाने पड़ेंगे। चेन्नई में दस ग्राम चांदी के दाम 2,450 रुपये तक चल रहे हैं।
सोने के भाव
लखनऊ में सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,110 रुपए है। वहीं 22 कैरेट के दाम 1,33,940 रुपए है. 18 कैरेट के दाम 1,09,620 रुपए बताई गई है। पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,010 रुपए है. 22 कैरेट में 1,33,840 रुपए है। वहीं 18 कैरेट के दाम 1,09,520 रुपए है।
यह भी पढ़ें- पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.50 तक गिरा रुपया
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,46,110 रुपए है। 22 कैरेट में 1,33,940 रुपए, 18 कैरेट में 1,09,620 रुपए है। वहीं मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) में 24 कैरेट के दाम 1,45,960 रुपए है। वहीं 22 कैरेट के दाम 1,33,790 रुपए, 18 कैरेट के दाम 1,09,470 रुपए पहुंच गए हैं।
महानगरों में सोने के दाम
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट के दाम 1,48,570 रुपए है। वहीं 22 कैरेट के दाम 1,36,190 रुपए है। यहां पर 18 कैरेट के दाम 1,13,590 रुपए है। कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट में 1,45,960 रुपए हैं। 22 कैरेट के दाम 1,33,790 रुपए है। 18 कैरेट में सोने के दाम 1,09,470 रुपए है। अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट 1,46,010 रुपए है। साथ ही 22 कैरेट के दाम 1,33,840 रुपए, 18 कैरेट के दाम 1,09,520 रुपए है।
यह भी पढ़ें- युद्ध की तबाही में डूबा शेयर बाजार, सेंसेक्स 2366 व 717 अंक गिरा निफ्टी
