इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच इजरायल का लेबनान में फिर ताबड़तोड़ हमला, तीन की मौत

अमेरिका-ईरान

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। ईरान-अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे युद्ध का फिलहाल सीजफायर हो चुका है। ये युद्ध दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। हालांकि इसके बाद भी हमले जारी हैं। जहां एक ओर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच अहम शांति वार्ता शुरू हो रही है। दूसरी ओर लेबनान में इजरायल के हमले जारी हैं। इजरायल ने साउथ लेबनान की एक रिहायशी इमारत पर हमला किया है। इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है।

यह हमला साउथ लेबनान के नबातीह के मेफादौन कस्बे की एक रिहायशी इमारत पर किया गया है। इजरायल ने ये हमला ऐसे समय किया है, जब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता चल रही है। जिसमें स्थायी सीजफायर को लेकर बातचीत हो सकती है। दरअसल अमेरिका और ईरान की बातचीत में लेबनान भी बड़ा मुद्दा है। ईरान का दावा है कि दो हफ्तों का जो सीजफायर हुआ था, उसमें लेबनान भी शामिल था।

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने युद्ध विराम की शर्तों का किया उल्लंघन, ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज स्ट्रेट

हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि दो हफ्तों के सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं था। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार शांति वार्ता से पहले बयानबाजी कर रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने ईरान को धमकाते हुए कहा कि अगर ईरान जिंदा है तो सिर्फ बातचीत के लिए। इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर शांति वार्ता विफल रहती है तो ईरान पर सीधे हमला होगा। यही चेतावनी अमेरिका का उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी दे चुके हैं। जो शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सभ्यता नष्ट करने की डेडलाइन के बाद दस सूत्रीय प्रस्ताव पर झुके डोनाल्ड ट्रंप, ईरान ने भी माना युद्धविराम