इंडिया की T20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव की टीम में धमाकेदार एंट्री

टीम इंडिया

आरयू वेब टीम। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। अजीत अगरकर की अगुवाई में चयन समिति ने आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीमों का चयन किया। जिसमें सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम के कप्तान, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। इस बार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की भारतीय सीनियर टीम में पहली बार एंट्री हुई है। वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में भारतीय सीनियर टीम में खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

भारतीय टीम की घोषणा अजीत अगरकर और बीसीसीआइ सचिव देवाजित सैकिया ने प्रेसवार्ता के जरिए दी। जिसमें
वैभव भारतीय टी20 टीम में आयरलैंड, इंग्लैंड व एशियन गेम्स के लिए जगह बनाने में सफल रहे हैं। सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है जबकि कुलदीप यादव को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है। कुलदीप यादव की जगह रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पंड्या को भी इस टीम में शामिल नहीं किया गया है, जबकि नितिश कुमार रेड्डी को बतौर ऑलराउंडर इस टीम में जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत संभालेंगी कप्‍तानी की कमान, BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान

वहीं जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे कि लिए टीम में नहीं चुना गया है, जबकि प्रिंस यादव दोनों दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। साथ ही तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह दी गई है, जबकि एशियन गेम्स के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया। वहीं बुमराह को सिर्फ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। प्रिंस यादव को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है, जबकि एशियन गेम्स के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई है। टीम में विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और इशान किशन को शामिल किया गया है।

आयरलैंड के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

इंग्लैंड के लिए इंडियन टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपरः, इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

एशियन गेम्स की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।

श्रीलंका दौरे के लिए भारत ए टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान व विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष म्हात्रे, देवदत्त पडिक्कल (उप-कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, हरप्रीत बराड़, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), अमन मोखड़े, शेख रशीद, जीशान अंसारी।