पश्चिम बंगाल के बाद अब चुनाव आयोग ने केरल के पांच अधिकारियों का किया ट्रांसफर

चुनाव आयोग
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करने के साथ ही पहले पश्चिम बंगाल और अब केरल में कुछ वरिष्ठ अफसरों के तबादले किए हैं। इस संबंध में आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार आइपीएस अधिकारी नारायणन (डीआईजी रैंक) को कोझिकोड में जिला पुलिस प्रमुख के पद पर तैनात किया गया है। थॉमसन जोस आइपीएस-2009 को त्रिशूर, डीआईजी रेंज, इनबासेखर (आइएएस-2015) को जिला कलेक्टर-सह-डीईओ अलापुझा, वंदना एस. केएएस को राजस्व मंडल अधिकारी।

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को तुगलकी आयोग बता, मतदाता सूचियों में हेरफेर का लगाया आरोप

वहीं थालीपरंब सह-आरओ इरिकुर, कन्नूर और सचिन कृष्णा केएएस को जिला रजिस्ट्रार जनरल, कन्नूर सह-आरओ धर्मदम, कन्नूर के पद पर तैनात करने के निर्देश आयोग ने दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के साथ ही अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट 18 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे तक भेजने की बात कही है। इसके अतिरिक्त, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों को चुनाव समाप्त होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं करने का निर्देश केरल सरकार को चुनाव आयोग ने दिया है।

गौरतलब है कि केरल में एक चरण में नौ अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि चार मई को वोटों की गिनती होगी। वहीं, भारतीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें- असम 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए AAP ने जारी की 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट