यूपी से तीन IPS अफसर हुए रिटायर, DG बनें एडीजी रेलवे प्रकाश डी.

प्रकाश डी
प्रकाश डी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में डीजी स्तर के तीन सीनियर आइपीएस संदीप सालुंके, एमके बशाल और दिपेश जुनेजा रिटायर हो गए हैं। वहीं, एडीजी स्तर के सीनियर आइपीएस अफसर प्रकाश डी. को डीजी पद पर प्रमोट कर दिया गया है। वर्तमान में आइपीएस प्रकाश डी. एडीजी रेलवे पद पर तैनात थे।

वर्तमान में एडीजी रेलवे के पद पर तैनात वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी प्रकाश डी. को पदोन्नति देते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजी) के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1994 बैच के आइपीएस अधिकारी प्रकाश डी. को उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सेवा रिकॉर्ड को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदोन्नति के बाद वे उत्तर प्रदेश पुलिस के शीर्ष अधिकारियों में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- चार आइपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, विजय सिंह मीना को लखनऊ से भेजा गया सीतापुर

प्रकाश डी. भारतीय पुलिस सेवा के अनुभवी और सभ्‍य अफसरों में गिने जाते हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एडीजी रेलवे के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया।

यह भी पढ़ें- यूपी में चार IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती