आलिया, अल्लू अर्जुन व पंकज को मिला सर्वोच्च सम्मान, वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

सर्वोच्च सम्मान
सर्वोच्च सम्मान पाकर खुशी जताते स्टारस।

आरयू वेब टीम। दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को 69वें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोरंजन जगत के कई बड़े चेहरे राजधानी दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्हें ट्रेडिशनल अंदाज में स्पॉट किया गया। बेस्ट एक्ट्रेस से लेकर बेस्ट डायरेक्टर तक की अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। सभी एक-एक कर मंच पर आए और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये सम्मान ग्रहण किया।

वहीं एक्ट्रेस वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। एक्ट्रेस को सभी ने स्टैंडिंग ओवेशन के साथ सम्मान दिया। समारोह में वहीदा की अब तक की करियर जर्नी दिखाई गई। वहीदा ने भी अपनी जर्नी के बारे में बात की। वहीदा इस दौरान इमोशनल दिखाई दीं।

इस मौके पर सभी कलाकारों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी। आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन हर कोई नेशनल अवॉर्ड पाकर खुशी से झूमता दिखा। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी में बेहतरीन किरदार को दमदार अंदाज में निभाने की बदौलत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

फिल्म मिमी के लिए अभिनेता पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। व्हाइट कुर्ता और पाजामे के साथ जैकेट पहने पंकज त्रिपाठी ये अवॉर्ड लेने अपनी पत्नी और बेटी के साथ पहुंचे थे जिनके स्टेज पर पहुंचने पर उनका तालियों से स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस वहीदा रहमान को मिलेगा फिल्म जगत का सबसे बड़ा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

वहीं अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है वो भी फिल्म पुष्पा के लिए। इस फिल्म ने अल्लू को ना सिर्फ पैन इंडिया स्टार बनाया बल्कि ग्लोबल आइकन भी बना दिया है। इस मौके पर वो काफी खुश दिखे।
साथ ही पल्लवी जोशी को भी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। श्रेया घोषाल को भी बेस्ट प्लेबैक फीमेल सिंगर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला, ये उनका पांचवा नेशनल अवॉर्ड रहा।

यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, नई शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान प्रणाली पर केंद्रित