भारत आएगी पाकिस्तान की हाॅकी टीम, खेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

हाॅकी टीम
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन भारत में होना है। इसमें आठ टीमों को हिस्सा लेना है। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से पाकिस्तानी हॉकी टीम के इसमें भाग लेने को लेकर पेंच फंसा हुआ था। अब भारतीय खेल मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पाकिस्तानी हॉकी टीम को अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप में भाग लेने से नहीं रोका जाएगा। इससे पाकिस्तानी टीम के हॉकी एशिया कप में खेलने और भारत आने का रास्ता साफ हो गया है।

ये जानकारी गुरुवार को खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने देते हुए कहा कि पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप और जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी। हम किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में किसी टीम के भारत में खेलने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन द्विपक्षीय (सिर्फ भारत और पाकिस्तान के बीच) मुकाबलों का मामला अलग होता है। एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट 27 अगस्त से सात सितंबर तक बिहार के राजगीर में खेला जाएगा।

एशिया कप के अलावा नवंबर-दिसंबर में होने वाले जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम को खेलने की अनुमति दी जाएगी। हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ सिंह ने पाकिस्तान टीम के भारत आने को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही कहा कि हम सरकार के निर्देशों के अनुसार ही काम करेंगे। सरकार जो तय करेगी, वही हमारा रुख होगा।  भोला नाथ का यह बयान स्पष्ट करता है कि हॉकी इंडिया किसी भी राजनीतिक या कूटनीतिक फैसले में दखल नहीं देगा और पूरी तरह सरकार के निर्देशों का पालन करेगा।

यह भी पढ़ें- BCCI ने साफ किया अपना रुख, भारतीय जर्सी पर होगा ICC का लोगो व पाकिस्तान का नाम

वहीं भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप मेंस टी20 एशिया कप 2025 में भ‍िड़ंत हो सकती है। यह टूर्नामेंट चार या पांच सितंबर से शुरू हो सकता है और 21 सितंबर तक होगा. वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच यूएई में होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें- BCCI ने भारत के बांग्लादेश दौरे के शेड्यूल का किया ऐलान