भावेश कुमार ने ली UP के मुख्य सूचना आयुक्‍त पद की शपथ

भावेश कुमार सिंह
शपथ लेते भावेश कुमार सिंह।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। सेवानिवृत आइपीएस अधिकारी भावेश कुमार सिंह को शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी के मुख्य सूचना आयुक्‍त के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, राज्य सूचना आयुक्त रचना पाल, सुभाष चन्द्र सिंह, हर्ष वर्धन शाही, अजय कुमार उप्रेती, किरन बाला चौधरी, चंद्रकांत पाण्डेय, प्रमोद कुमार तिवारी, नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजीव कपूर तथा प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेन्द्र कुमार व मंडलायुक्त लखनऊ रंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिटायर्ड आइपीएस अफसर भवेश कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश कैडर के 1987 बैच के अधिकारी रहे हैं। वह अलीगढ़, मऊ, मथुरा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, प्रयागराज, बरेली सहित कई जिलों में बतौर आइजी रहते हुए सेवाएं दे चुके हैं। एक अगस्त 2017 को महानिदेशक (डीजी) के पद पर प्रमोट हुए थे। इसके बाद बीते वर्ष डीजी इंटेलिजेंस के पद से रिटायर हुए।

यह भी पढ़ें- UP में पंचायत चुनाव को लेकर HC का निर्देश, 30 अप्रैल तक करा लें पंचायत चुनाव

प्रदेश के पहले मुख्य सूचना आयुक्त जस्टिस एमए खान थे। दूसरे मुख्य सूचना आयुक्त रिटायर्ड आइएएस अधिकारी रंजीत सिंह पंकज थे। पूर्व मुख्य सचिव जावेद उस्मानी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद करीब एक वर्ष से यह पद खाली चल रहा था।

यह भी पढ़ें- UP में गलन-ठिठुरन भरी सर्दी का दौर जारी, पूरे हफ्ते नहीं राहत के आसार