जापान: भूकंप के तेज झटकों से दहला टोक्यो, सुनामी की चेतावनी जारी

भूकंप

आरयू इंटरनेशनल डेस्‍क। जापान में शनिवार को तेज भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई है। साथ ही भूकंप के बाद सुनामी की का अलर्ट जारी किया गया है। जापान के टोक्यो में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। ये जानकारी जापान के नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी ने दी।

साथ ही जापान के नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप को देखते हुए तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। जापान की राजधानी तोक्यो में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता यूएसजीएस के अनुसार 7.2 मापी गई है। तोक्यो में शाम छह बजकर दस मिनट से ठीक पहले भूकंप आया।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटकों से हिली धरती

यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जापान के इशिनोमाकी के 34 किलोमीटर पूर्व में और 60 किलोमीटर गहराई में था। इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। जापान के टोक्यो में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। ये जानकारी जापान के नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी ने दी। जापान के नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप को देखते हुए तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक, जापान में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। बता दें कि जापान दुनिया के उन इलाकों में से एक है जहां भूकंप के झटके आते रहते हैं। दरअसल, पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेट्स की सीमा बनाने वाली रिंग ऑफ फायर पर स्थित यह देश भूकंप के लिए बहुत ही संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।

यह भी पढ़ें- अंडमान-निकोबार में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्‍केल पर 5.1 रही तीव्रता