आरयू वेब टीम। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में करारी हार के बाद से हर किसी की नजर चुनाव रणनीतिकार और जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर पर है। इस बीच प्रशांत किशोर ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। जिसमें कहा कि वे आने वाले पांच सालों तक अपनी पूरी आर्जित आय का 90 फीसदी दान करेंगे। यही नहीं वे अपने एक आवास के अलावा सभी संपत्तियों को भी दान करेंगे। अब इस दान की हुई राशि का इस्तेमाल कहां होगा और कैसे होगा इसको लेकर भी उन्होंने खुलासा किया।
प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता कर कहा कि “जिन लोगों को लालच दिया गया और दस हजार रुपये की पहली किस्त दी गई अब यह जन सुराज की जिम्मेदारी है कि उन सभी व्यक्तियों तक पहुंचे और ये सुनिश्चित करें कि वे सरकारी व्यवस्था में न उलझें। साथ ही कहा कि 15 जनवरी के बाद, हम प्रत्येक घर में जाएंगे और उन्हें फॉर्म भरवाएंगे ताकि उन्हें दो लाख रुपये मिलें।
प्रशांत किशोर ने अभियान को ‘बिहार नवनिर्माण संकल्प’ अभियान नाम दिया और कहा ‘मैं बिहार के लोगों से वादा करता हूं कि मैं अगले पांच वर्षों में जो भी कमाऊंगा उसका कम से कम 90 फीसदी जन सुराज की इस पहल को दान करूंगा।’ इसके अलावा अपने परिवार के लिए दिल्ली में एक घर को छोड़कर, बीते 20 वर्षों में अर्जित अपनी सभी संपत्ति इस पहल को दान कर रहा हूं। यह पहल पैसे की कमी के कारण नहीं रुकेगी।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, आरिफ मोहम्मद ने दिलाई शपथ
इसके अलावा प्रशांत किशोर ने जन सुराज से जुड़ और बिहार से प्यार करने वालों से खास अपील की। उन्होंने कहा ‘मैं बिहार के लोगों से भी आग्रह करता हूं कि वे कम से कम एक हजार रुपये जन सुराज को दान करें।’ पीके ने कहा कि आने वाले वक्त में इस अभियान के तहत जहां भी गड़बड़ी पाई जाएगी और उसके खिलाफ जनसुराज मोर्चा खोलेगी। फिर चाहे उसमें अधिकारी की गलती हो या फिर किसी और की। बिहार की जनता को छलने का काम किसी को करने नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने ली बिहार चुनाव में हार की जिम्मेदारी, कहा जारी रखेंगे जागरूकता अभियान




















