कांगो: बाजार में बिजली का तार गिरने से 24 महिलाओं समेत 26 लोगों की दर्दनाक मौत

बिजली का तार गिरने

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। मध्य अफ्रीकी देश में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। कांगो की राजधानी किंशासा में गुरुवार को ‘हाई-वोल्टेज’ बिजली की तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से ज्यादातर स्थानीय बाजार में काम करने वाली महिलाएं हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री समा लुकोंडे ने स्थानीय मीडिया से कहा कि खराब मौसम की वजह से मातादी किबाला बाजार में ‘हाई-वोल्टेज’ तार गिरने के कारण करंट लगने से कई लोगों मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- तातारस्तान में दर्दनाक हादसा, 23 यात्रियों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 16 की मौके पर मौत, सात घायल

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 24 महिलाएं हैं। एक स्थानीय विक्रेता चार्लेन ट्वा ने कहा कि हम लोग एक गिरजाघर में एकत्रित थे और बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। अचानक, हमने आग की लपटें देखीं और हम चिल्लाए भगवान, हमारी रक्षा करो। जब हम बाहर निकले तो हमने वहां सामान बेचने वाले सभी लोगों को बेजान जमीन पर पड़ा देखा।

सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने कहा कि बाजार को वहां से हटाने का काम शुरू हो चुका है। कांगो मध्य अफ्रीका का एक गरीब देश है। यह नाम कांगो नदी के कारण पड़ा है। दुनिया में यह देश स्वार्तबर्ग पहाड़ों में स्थित कांगो केव्स के लिए भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- साल के पहले दिन वैष्णो देवी में बड़ा हादसा, भीड़ की भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल