भाजपा की पहचान है दंगा-फसाद कराना: कांग्रेस

दंगा-फसाद
सेमिनार में अपनी बात रखते दीपक सिंह।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने बुधवार को भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। उन्‍होंने कहा कि दंगा फसाद कराना भाजपा की पहचान बन गयी है। भाजपा के लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।

लखनऊ विश्‍वविद्यालय के डीपीए सभागार में राजीव गांधी स्टडी सर्किल द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जब देश में कम्प्यूटर लाने की पहल कर रहे थे उस समय देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने विरोध किया था।

पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी राजीव गांधी की देन

इतना ही नहीं पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी राजीव गांधी की ही देन है। राजीव गांधी कहते थे कि महिलाओं के विकास के बिना देश का भला नहीं हो सकता। आज ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव जीतकर लड़कियां व महिलाएं आ रही हैं। उनकी ही नई शिक्षा नीति,सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति एवं पंचायती राज की संवैधानिक सुधार पहल ने महिलाओं के सशक्तिकरण को युगांतकारी गति एवं संरचनात्मक विकास की दिशा दी है।

यह भी पढ़ें- कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कर राजीव गांधी ने रखी थी डिजिटल इंडिया की नींव: राजबब्‍बर

राजीव गांधी ने इस तथ्य को पूरी संवेदना के साथ समझा और उसके लिए ठोस पहल की कि आधी आबादी के सशक्तिकरण एवं हर क्षेत्र में उनकी सक्रिय असरदार भागीदारी के बिना सशक्त व समर्थ राष्ट्रनिर्माण संभव नहीं हो सकता।

दंगा-फसाद

वहीं स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय समंवयक प्रो. सतीश कुमार राय ने कहा कि शिक्षा और सहभागिता किसी कमजोर वर्ग के सशक्तिकरण के प्रबल अस्त्र होते हैं और दोनों माध्यमों से राजीव गांधी ने महिला समाज को ताकत एवं मौका दिया। संचार क्रांति ने महिलाओं के रोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को उत्प्रेरित किया।

सेमिनार में बोलते हुए उर्दू-अरबी-फारसी विश्‍वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं पूर्व आइएएस डा. अनीस अंसारी ने कहा कि राजीव गांधी ने महिला, युवा और सभी कमजोर एवं वंचित वर्गों को ताकत एवं भागीदारी देने में बड़ी भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को याद कर बोले राहुल, पिता ने सिखाया ढोने वाले के लिए जेल जैसी है नफरत

सेमिनार में प्रतिभगियों का स्‍वागत डॉ.विनोद चन्द्रा ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ताओं में डॉ. हिलाल नकवी, शुचि विश्‍वास, विकास श्रीवास्तव, सचिन रावत, अयाज खान ‘अच्‍छू’, डीपी सिंह, संजय सिंह, ब्रिजेन्द्र सिंह, डॉ. गुलाब राव शामिल थे। सेमिनार का संचालन राजीव गांधी स्टडी सर्किल के लखनऊ समन्वयक डॉ. ध्रुव त्रिपाठी ने किया। सेमिनार को डॉ. अंशु केडिया, आरती वाजपेयी, सुनीता निषाद तथा डॉ. शैलेन्द्र शुक्ला (कानपुर) तन्मय चटर्जी एवं अभिनीत कुशवाहा ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- भाजपा के जश्‍न पर कांग्रेस का हमला, जारी किया विश्‍वासघात पोस्‍टर