आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ स्थित शिव शांति आश्रम पहुंचे। जहां आश्रम के पीठाधीश्वर संत शिरोमणि साईं चांडूराम जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। योगी ने संत शिरोमणि के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर वहां उपस्थित शोकाकुल श्रद्धालुओं के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने संत शिरोमणि साईं चांडूराम के पार्थिव शरीर पर केसरिया अंग वस्त्र ओढ़ाया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संत शिरोमणि साईं चांडूराम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
यह भी पढ़ें- CM योगी का ऐलान, सरदार पटेल की जयंती पर विशाल पदयात्रा व रन फॉर यूनिटी का होगा आयोजन
दरअसल संत शिरोमणि साईं चांडूराम का बुधवार को निधन हो गया था। जिसपर मुख्यमंत्री योगी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को ही अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा था कि “सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, पूज्य श्री शांति आश्रम के पीठाधीश्वर, संत शिरोमणि श्री सांईं चांडूराम साहिब जी का निधन अत्यंत दु:खद और आध्यात्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त अनुयायियों के साथ हैं। भगवान झूलेलाल से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और अनुयायियों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”