युवक को गोली मारने के केस में धीरेंद्र शास्त्री के भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शालिग्राम गर्ग
भाई शालिग्राम गर्ग के साथ धीरेंद्र शास्त्री। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। छतरपुर के राजनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अंकित मिश्रा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में दो अन्य आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर जमीन विवाद के चलते एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। घायल युवक की हालत गंभीर थी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया है। पीड़ित युवक मोतीलाल कुशवाहा राजनगर थाना इलाके के कोड़ा गांव का रहने वाला है। उसका आरोप है कि, शालिग्राम गर्ग उसकी जमीन छीनना चाहते हैं।

इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए थे। इसमें कथित रूप से शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ भागते हुए नजर आ रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मामले में मीडिया वालों से बीतचीत करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने शालिग्राम गर्ग से कोई संबंध न होने की बात कही। उन्होंने उनके भाई से सभी संबंध तोड़ते हुए दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- पत्रकार हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम को हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, किया बरी

पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया था कि, शालिग्राम गर्ग किसानों पर दबाव बना रहा था क‍ि वे अपनी जमीन बेच दें। जो भी इंकार करता है उसे धमकाया जाता है और उसके साथ मारपीट की जाती है। एसपी रजत सकलेचा ने बताया था कि, शिकायत में शालिग्राम गर्ग समेत उनके कुछ साथियों का नाम शामिल है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें- शंकराचार्य अविमुक्तेश्‍वरानंद की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, फैसला रखा सुरक्षित