हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को मतदान, आठ दिसंबर को परिणाम

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव

आरयू वेब टीम। 68 सीटों वाले राज्‍य हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का शुक्रवार को ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने आज बताया है कि अगामी 12 नवंबर को मतदान होगा, जबकि आठ दिसंबर को मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

आज दोपहर नई दिल्ली में प्रेसवार्ता कर चीफ इलेक्‍शन कमिश्‍नर राजीव कुमार ने मीडिया को बताया कि हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा। मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदाताओं को विशेष परिस्थितियों में पिक एंड ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग, दिव्यांग व कोविड संक्रमित जो मतदान करना चाहते हैं, लेकिन मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, ऐसे वोटरों के लिए घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

हिमाचल प्रदेश चुनाव से जुड़ी अहम जानकारी-

आधिकारिक नोटिफिकेशन- 17 अक्टूबर

नामांकन- 17 से 25 अक्टूबर तक

नामांकन की जांच- 27 अक्टूबर

नामांकन वापसी- 29 अक्टूबर

चुनाव की तारीख- 12 नवंबर

मतगणना- आठ दिसंबर

यह भी पढ़ें- हिमाचल के विलासपुर में AIIMS का उद्धाटन कर बोले प्रधानमंत्री मोदी, खाई है यहां की रोटी

बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में राज्य की 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न कराए गए थे। हिमाचल सदन का कार्यकालआठ जनवरी 2023 को समाप्त होगा।हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 35 सीटों की जरूरत पड़ेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में राज्य की 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए ओर 3 विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। वहीं, प्रदेश में 48 विधानसभा सीटें सामान्य वर्ग के लिए थी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्‍य गेट पर लगा खालिस्‍तानी झंडा, मचा हड़कंप