इजरायल के हमलों का ईरान ने दिया जवाब, UAE समेत अमेरिका के सात मददगार देशों पर दागीं मिसाइलें

इरान का जवाब
दुबई में हमले से लगी आग।

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। इजरायल के हमले से ईरान थर्रा उठा है। ईरान ने अपने ऑपरेशन को ‘Lion’s Roar’ यानी ‘शेर की दहाड़’ नाम दिया है। हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता और राष्ट्रपति को निशाना बनाया गया है। वहीं इजरायल हमलों मुंह तोड़ जवाब देते हुए ईरान ने कतर, जॉर्डन, यूएई, सऊदी अरब समेत अमेरिका (यूएस) के सात सहयोगी देशों पर मिसाइलों से पलटवार किया है। हमले के बाद पूरे पश्चिम एशिया में हालात तनावपूर्ण हैं। इराक का एयरस्पेस बंद हो गया है।

इस बीच अबूधाबी से लेकर दुबई तक हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दुबई की वर्ल्ड फेमस इमारत बुर्ज खलीफा के पास धमाकों की आवाज सुनी गई है। बहरीन ने ईरान पर धोखा देने का आरोप लगाया है। हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप राष्ट्र के नाम संबोधन में देश को हमले की जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें- ट्रंप के युद्धविराम का दावा नकार ईरान ने कहा, नहीं हुआ समझौता, पहले इजरायल रोके हमले

वहीं कतर एयरबेस की सारी उड़ानों को रद्द किया गया है। सऊदी अरब की राजधानी में नए धमाके हुए हैं। ईराक में अमेरिका का अल हरीर एयरबेस पर हमला हुआ है। इरबिल एयरपोर्ट पर भी बमबारी की गई है। इजराइल और अमेरिका के ईरान पर संयुक्त हमले के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

एक बार फिर सैन्य टकराव की स्थिति

इसी तरह कतर ने अपने मिसाइल डिफेंस सिस्टम से ईरान की एक मिसाइल को समय रहते इंटरसेप्ट करके हवा में ढेर कर दिया। इन हमलों के बाद मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य टकराव की स्थिति पैदा हो गई है, हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो पाया कि अबू धाबी और कतर के दोहा स्थित अमेरिकी हवाई अड्डों को निशाना बनाया गया कि नहीं।

ईरान ने कहां-कहां दागी मिसाइलें

इसके अलावा जॉर्डन में ईरानी मिसाइलों से हमला हुआ। जॉर्डन में लगे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी मिसाइलों को हवा में ही उड़ा दिया। अबू धाबी में यूएई और अमेरिकी एयरफोर्स अल धाफरा एयरपोर्ट से साझा ऑपरेशन चलाती है, हालांकि ईरान के संभावित पलटवार को लेकर संयुक्त अरब अमीरात ने एहतियातन अपने एयर स्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। दोहा में 24 हेक्टेयर में फैला अल उदैद एयरपोर्ट अमेरिकी केंद्रीय कमान का रीजनल हेडक्वार्टर है।

पांचवें बेड़े पर मिसाइल हमला

साथ ही बहरीन में अमेरिकी बेड़े पर हमला हुआ। बहरीन ने भी कहा कि मनामा में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को मिसाइल हमले के जरिए निशाना बनाया गया। बहरीन सरकार ने अपने बयान में कहा, ‘पांचवें बेड़े पर मिसाइल हमला हुआ है। जबकि ईरान ने मध्य पूर्व में स्थित अमेरिका के सात सैन्य अड्डों पर बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है।

तेहरान अपने लोगों की सुरक्षा में सक्षम

वहीं ईरान की सरकार ने कहा है कि उसे भी अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने कहा है कि तेहरान अपने लोगों की सुरक्षा में सक्षम है। इस बीच ईरान के सहयोगी रूस ने अपने देश के नागरिकों को ईरान जाने से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- युद्ध की आशंका के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी