जम्मू-कश्मीर के डोडा में आया भूकंप, 4.1 रही तीव्रता

जम्मू-कश्मीर में भूकंप

आरयू वेब टीम। देशभर में अलग-अलग हिस्सों में आए दिन आ रहे भूकंप ने सबकी चिंता बढ़ा रखी है। इस बीच जम्मू- कश्मीर में शनिवार को तेज भूंकप का झटका लगा। राज्य में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गई। जिससे सहमें लोगों ने बाहर भागकर चैन की सांस ली। दहशत के कारण काफी देर तक लोग घरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह 9:30 बजे जम्मू-कश्मीर के डोंडा में भूकंप से धरती हिली। जिसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई में और 33 अक्षांश और 76.14 पूर्व देशांतर में स्थित था। जम्मू कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला शहर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये भूकंप 33 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.14 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आया था। जानकारी के अनुसार इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह की जन हानी की कोई खबर सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि शनिवार को अंडमान सागर में 4.9 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप अंडमान सागर के मध्य में 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
इससे पहले 13 जुलाई को अंडमान सागर में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, यह भूकंप शाम 6:44 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था।

यह भी पढ़ें- मेरठ-शामली समेत UP के कई जिलों में भूकंप से डोली धरती

बता दें कि इससे पहले पिछले सप्ताह ही जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 3.1 दर्ज की गई थी। इस भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ के पास में स्थित था और झटके देर रात 1.36 बजे महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से फिर हिला हरियाणा, लोगों में दहशत