मशहूर अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

जयप्रकाश रेड्डी
ऐक्टर जयप्रकाश रेड्डी, (फाइल फोटो।)

आरयू वेब टीम। तेलुगू फिल्मों के मशहूर ऐक्टर जयप्रकाश रेड्डी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। तेलुगु अभिनेता जयप्रकाश रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में अंतिम सास ली। जयप्रकाश रेड्डी अपनी खलनायक और हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने जयप्रकाश रेड्डी के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

जयप्रकाश रेड्डी के निधन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने उनके निधन पर शोक जाहिर किया है और परिवार को अपनी सांत्वना व्यक्त की है। वहीं तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने भी रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नायडू ने लिखा-जयप्रकाश रेड्डी गुरु के निधन से तेलुगु सिनेमा और थियटर ने अपना एक हीरा खो दिया। कई दशकों तक उनकी अलग-अलग भूमिकाओं ने हमें अनेक सिनेमाई यादें दी हैं। इस दुख की घड़ी में उनकी फैमिली और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख व्यक्त जताया है।

यह भी पढ़ें- लेखक व बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गिरीश कर्नाड का निधन, सलमान के साथ “टाइगर जिंदा है” में आखिरी बार आए थे बड़े पर्दे पर नजर

मालूम हो कि जयप्रकाश रेड्डी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘ब्रह्मापुत्रुदू’ से की थी, लेकिन उन्हें पहचान मिली थी बालकृष्ण स्टारर समरसिम्हा रेड्डी से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से एक शानदार हिट फिल्में करके वो लोगों के दिलों पर राज करने लगे। कई फिल्मों में निभाए यादगार रोल प्रेमिंचुकुंदाम रा, जयम मनदेरा, समरसिंहा रेड्डी, चेन्नकेशवरेड्डी, छत्रपति, गब्बरसिंग, सीतय्या, नायक, रेसुगुर्रम, मनम, टेम्पर उनकी मशहूर फिल्में हैं, इन फिल्मों में निभाए उनके किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। जयप्रकाश रेड्डी जयम मनाडे रा और चेन्नेकसा रेड्डी जैसी फिल्मों में खलनायक का भी रोल अदा किया था।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे बॉलीवुड एक्‍टर इरफान खान, चार दिन पहले मां ने भी छोड़ी थी दुनियां