JJP चीफ का विवादित बयान, भारत को बांग्लादेश-नेपाल जैसे आंदोलन की जरूरत, शासकों को दौड़ाकर होगा पीटना

विवादित बयान
अजय चौटाला। (फाइल फोटो)

आरयू वेब टीम। हरियाणा के जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने महेंद्रगढ़ जिले में आयोजित युवा योद्धा सम्मेलन में विवादास्पद बयान सामना आया है। जनता को संबोधित करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने का काम करना पड़ेगा। उन्होंने यह तक कह दिया कि भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे आंदोलन की जरूरत है जहां शासकों के साथ बर्बरता की गई थी। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

जेजेपी अध्यक्ष अजय चौटाला ने कहा, “इनको (शासकों को) देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना पड़ेगा। जिस तरीके से बांग्लादेश नेपाल और श्रीलंका में हुआ ऐसा ही आंदोलन यहां करना पड़ेगा।” साथ ही कहा कि पड़ोसी मुल्कों के नौजवानों ने आंदोलन कर के सरकार का तख्ता पलट कर दिया। शासकों को रातोंरात देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़े- योगी के मंत्री के विवादित बोल, तिरपाल का हिजाब पहनें मुस्लिम मर्द, रंग से बची रहेगी टोपी

आगे कहा कि नेपाल के नौजवानों ने लामबंद होकर के न केवल उनको सड़कों पर पीटने का काम किया, बल्कि देश छोड़कर भगा दिया। इसी तरीके से इन शासकों को गद्दी से खींचकर, उन्हें उतारकर सड़कों पर दौड़ाना होगा और उन्हें पीटना होगा। इनको देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना पड़ेगा। तभी जाकर हमारा इस कुशासन से पीछा छूटेगा।

बता दें, अजय चौटाला हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता हैं और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बेटे हैं।

यह भी पढ़ें- गिरिराज के विवादित बयान पर बोले संजय राउत, हिंदू भी आपको नहीं दे रहे वोट, उन्हें कहेंगे नमक हराम?