JK व अंडमान-निकोबार में आया भूकंप, घरों से बाहर भागे लोग

भूकंप के झटके
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बीते कुछ समय से लगातार आ रहे भूकंप ने सबको चिंता में डाल रखा है। इस बीच जम्मू-कश्मीर और अंडमान- निकोबार में द्वीप समूह में सोमवार को आए भूकंप से धरती हिली, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर सुरक्षित स्थान पर भागे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई, लेकिन इसका असर दूर-दूर तक हुआ क्योंकि इसका केंद्र बडगाम जिले में था।

आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि भूकंप भोर में 5.35 बजे आया था और इसका केंद्र घाटी के बडगाम जिले में था। भूकंप ने कश्मीर को हिला दिया, क्योंकि इसका केंद्र घाटी में ही बडगाम में धरती से दस किलोमीटर की गहराई में था। जो राजधानी श्रीनगर से सिर्फ 21 किमी उत्तर में है। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकले, क्योंकि भूकंप के झटकों से खिड़कियां और दरवाजे हिलने लगे थे। अधिकारी फिलहाल संभावित नुकसान या संपत्ति को हुए नुकसान के बारे में रिपोर्ट इकट्ठा कर रहे थे।

वहीं नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सोमवार दो फरवरी 2026 को भारत के एक और केंद्रशासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में द्वीप समूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये भूकंप तड़के तीन बजकर 31 मिनट पर आया और इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र निकोबार में द्वीप समूह में धरती से दस किलोमीटर की गहराई में था।

यह भी पढ़ें- भूकंप से कांपी दिल्ली की धरती, लोगों में दहशत

बता दें कि भूकंप के झटके आठ अक्टूबर 2005 को आए बड़े भूकंप की याद दिला रहे थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.6 थी, जिसे बहुत ज्यादा माना जाता है। उस भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद शहर में था। वह भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसका असर दूर ताजिकिस्तान, शिनजियांग और अफगानिस्तान तक महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.5 रही तीव्रता