लखनऊ यूनिवर्सिटी को मिला नया VC, प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी बनाए गए कुलपति

लखनऊ यूनिवर्सिटी
प्रोफेसर जय प्रकाश सैनी। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। जय प्रकाश सैनी को लखनऊ विश्वविद्यालय का अगला कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल की ओर से शनिवार को औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। आदेश जारी होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

आदेश के मुताबिक प्रो. जय प्रकाश सैनी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन साल की अवधि के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर कार्य करेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। प्रोफेसर सैनी वर्तमान समय में मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति हैं।

यह भी पढ़ें- विमल जायसवाल के मामले में अब अमिताभ ठाकुर ने राज्‍यपाल से की लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति पर कार्रवाई की मांग

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि कुलाधिपति, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, प्रो० जय प्रकाश सैनी, कुलपति, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर को, कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से, तीन वर्ष की अवधि के लिए, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ का कुलपति नियुक्त करती हूं।

यह भी पढ़ें- प्रो. नईमा खातून बनी रहेंगी AMU कुलपति, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर नियुक्ति को ठहराया वैध