माध्यमिक शिक्षा विभाग में अफसरों का तबादला, अजय कुमार को मिली DIOS आजमगढ़ की जिम्‍मेदारी

अधिकारियों का तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी शासनादेश के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ उपेन्द्र कुमार को सहायक शिक्षा निदेशक (भवन), मुख्यालय प्रयागराज में तैनात किया गया है।

वहीं नवप्रोन्नत अधिकारी अजय कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रावस्ती से जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल बिना प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। समय पर कार्यमुक्त न किए जाने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

उपेन्द्र कुमार, जो लंबे समय से आजमगढ़ में डीआइओएस के पद पर कार्यरत थे, अब प्रयागराज मुख्यालय में तैनात होंगे। प्रयागराज माध्यमिक शिक्षा विभाग का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां विभिन्न नीतिगत और प्रशासनिक कार्य होते हैं। उनकी नई तैनाती से मुख्यालय स्तर पर अनुभवी अधिकारी की उपलब्धता बढ़ेगी। उपेन्द्र कुमार ने आजमगढ़ में स्कूलों की निरीक्षण, परीक्षा प्रबंधन और शिक्षक नियुक्ति जैसे कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- UP: पांच IAS अफसरों का तबादला, नागेंद्र प्रताप बनें मंडलायुक्त आगरा, रणवीर प्रसाद की बढ़ी जिम्मेदारी

वहीं अजय कुमार को नवप्रोन्नत होने के बाद आजमगढ़ जिले का डीआइओएस बनाया गया है। ये प्रमोशन उनके पिछले प्रदर्शन और विभागीय मूल्यांकन पर आधारित है। आजमगढ़ जैसे बड़े जिले में डीआईओएस की जिम्मेदारी काफी व्यापक होती है, जिसमें हजारों स्कूलों की निगरानी, बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्था, शिक्षकों की ट्रेनिंग और छात्र कल्याण योजनाओं का क्रियान्वयन शामिल है। अजय कुमार को तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश मिला है, जिससे जिले में कोई प्रशासनिक रिक्तता न रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी में चार IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे कहां मिली तैनाती