आरयू वेब टीम। दिल्ली के रामलीला मैदान में आज ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और आरएसएस व चुनाव आयोग पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि सत्य बहुत जरूरी चीज है। आपने सत्यमेव जयते सुना होगा। मोहन भागवत ने एक बयान दिया है, जिसमें कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को मानता है। हमारी विचारधारा कहती है कि सत्य बहुत जरुरी है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं कि सत्य नहीं सत्ता जरूरी है। साथ ही आरोप लगाया कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि आप देखना हम सत्य को लेकर सत्य के पीछे खड़े होकर नरेंद्र मोदी और आरएसएस की सरकार को हटाएंगे। उनके पास सत्ता है, वह वोट चोरी करते हैं। दस हजार रुपये चुनव के दौरान देते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी जी ने चुनाव आयुक्त के लिए कानून बदला। चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इस कानून को हम बदलेंगे और आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
साथ ही हमला जारी रखते हुए राहुल गांधो ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा ने वोट चोरी की। हमने इसके सबूत दिए कैसे उसने लाखों वोट चोरी किए। वोट चोरी अंबेडकर जी के संविधान पर हमला है। यह वोट चोरी करके सरकार चलाते हैं। अगर ये वोट चोरी नहीं करते तो इन्हें आप पांच मिनट में सरकार से निकाल देते। आगे कहा कि इस देश में दो विचार धाराओं की लड़ाई है। एक मोहन भागत की विचारधारा है, कि सत्य नहीं, सत्ता की अहमियत है। एक हमारी विचारधार कि हम सत्य के साथ खड़े हैं। उनके डीएनए में असत्य और वोट चोरी है। आप घबराओ मत सत्य की जीत होगी हम सत्य से भाजपा को सत्ता से हटाएंगे।
प्रियंका गांधी ने लगाए ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे
इस दौरान रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए। साथ ही कहा कि वोट की कीमत क्या है, इसे समझना बहुत जरूरी है। देश की संस्थाओं को कुचला जा रहा है। ऐसे में सभी को इसके खिलाफ एक साथ उठ खड़ा होना चाहिए। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश की न्यायपालिकाएं दबाव में हैं। पिछले चुनाओं में कांग्रेस पार्टी के अकाउंट जब्त कर दिए गए। ईडी, सीबीआई भेजी गईं।
आज संसद को देखिए, मुश्किल से एक सत्र में एक दो बहस होती है। जब राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुद्दा उठाया कि हमें बहस करनी है, वोट चोरी के मुद्दे पर। लेकिन वह मानने को तैयरा नहीं हो रहे थे। वह तब तैयार हुए जब वंदे मातरम पर चर्चा की बात हुई।
यह भी पढ़ें- राहुल ने कहा, बेरोजगारी व वोट चोरी का सीधा संबंध, देश को दोनों से मुक्त कराना अब सबसे बड़ी देशभक्ति
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पूरा देश जानता है कि यह ‘वोट चोरी’ करते हैं और उसी से जीतते हैं। राहुल गांधी ने इसके सबूत दिए। बिहार में आदर्श आचार संहिता के दौरान लोगों के खाते में दस-दस हजार रुपये दिए गए और चुनाव आयोग आंख मूदे हुए था। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम आपसे यहां यह कहने आए हैं कि हम लड़ते रहेंगे और कभी झुकेंगे नहीं।




















