मौसम विभाग ने जारी की UP के इन जिलों में ओले गिरने की चेतावनी

ओलावृष्टि
(फाइल फोटो।)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी में तपिश से परेशान लोगों को मौसम के बदले तेवर ने थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक आज राज्य के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों हिस्सों में मौसम काफी आक्रामक रहने वाला है। विभाग ने विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ, बलिया समेत कुछ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

वहीं मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को चेतावनी देते हुए बताया है कि मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर में ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही, प्रदेश के लगभग 40 से अधिक जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें पश्चिमी यूपी के मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर तराई के जिलों और पूर्वी यूपी के जिलों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- यूपी: मौसम विभाग ने जारी किया कई जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर एवं आस-पास के इलाकों में बेहद तेज हवाएं चलेंगी। जबकि गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आस-पास के इलाकों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ें- मार्च के पहले हफ्ते में ही तेजी से चढ़ने लगा पारा, यूपी में बढ़ी गर्मी