नारायणपुर के जंगल में IED विस्फोट से ITBP के दो जवान घायल

आइईडी ब्लास्ट
प्रतीकात्मक फोटो।

आरयू वेब टीम। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की है। शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आइईडी में ब्लाट किया गया। आइईडी धमाके के चपेट में आने से आइटीबीपी के दो जवान घायल हो गए है। घटना मोहन्दी के पास की बताई जा रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। टीम जैसे ही मोहन्दी के पास अचानक धमाका हो गया। ब्लास्ट के चपेट में आए एरिया डॉमिनेशन पर निकले आईटीबीपी 53वीं वाहिनी के दो जवान घायल हो गए। घायल एक जवान का नाम धर्मेंद्र है, जो आईटीबीपी 53 बटालियन मोहंदी में असिस्टेंट कमांडेंट हैं, तो वहीं दूसरे घायल जवान आईटीबीपी 53वीं वाहिनी के कांस्टेबल हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों ही जवान को चोट आई है। उनका इलाज किया जा रहा है, फिलहाल जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। वहीं बीजापुर में भी नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। थाना मद्देड के बन्देपारा के जंगल में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर आइईडी ब्लास्ट हो गया। स्पिलंटर लगने से डीआरजी जवान लच्छु कड़ती घायल हो गया है। फिलहाल घायल जवान का इलाज जारी है। घायल जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को किया ढेर

दरअसल, शुक्रवार को जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में बीजापुर से डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ और कोबरा की टीम नेशनल पार्क एरिया में अभियान पर निकली थी। एसपी जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- गडचिरोली में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराए चार नक्सली, हथियार बरामद