आरयू वेब टीम। काफी समय से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। नीट यूजी 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख आठ मार्च 2026 रात नौ बजे तक है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख आठ मार्च 2026 रात नौ बजे तक रखी गई है। फीस भुगतान की प्रक्रिया आठ मार्च की रात 11:50 बजे तक पूरी करनी होगी, वरना फॉर्म अधूरा माना जाएगा।
यह भी पढ़ें- गर्ल्स हॉस्टल का दौरा कर बोले सांसद पप्पू यादव, NEET की छात्रा ने आत्महत्या नहीं की, हुई है हत्या
अगर आवेदन करते समय कोई जानकारी गलत भर गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। एनटीए की ओर से दस मार्च से 12 मार्च 2026 तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी, जिसमें उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे। नीट यूजी 2026 की परीक्षा तीन मई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम एक ही शिफ्ट में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। कुल परीक्षा समय 180 मिनट यानी तीन घंटे का रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें, ताकि प्री-एग्जाम औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो सकें।
ऐसे करें आवेदन?
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in खोले
होमपेज पर “न्यू रजिस्ट्रेशन” लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें और फिर “Proceed” पर क्लिक करें।
अब अपनी बेसिक जानकारी भरें ताकि आपका एप्लीकेशन नम्बर और पासवर्ड बन सके।
लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें- इसमें पर्सनल डिटेल्स, पढ़ाई की जानकारी और परीक्षा शहर की पसंद डालनी होगी।
फोटो (10-200 KB) और सिग्नेचर (4-30 KB) अपलोड करें।
अब फीस ऑनलाइन भरें (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआइ से)।
फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
आवेदन फीस
भारत में परीक्षा केंद्र चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए
जनरल कैटेगरी की फीस- ₹1700,
जनरल-ईडब्लूएस और ओबीसी-एनसीएल के लिए- 1600 रुपए,
जबकि एससी, एसटी, पीडब्लूबीडी और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए एक हजार रुपए रखी गई है।
वहीं विदेश में परीक्षा केंद्र चुनने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए फीस 9500 होगी।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
पासपोर्ट साइज फोटो
एड्रेस प्रूफ
स्कैन किया हुआ सिग्नेचर।




















