बीजेपी को लगा बड़ा झटका, प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात महासचिव पद से दिया इस्तीफा

प्रदीप सिंह वाघेला
प्रदीप सिंह वाघेला।

आरयू वेब टीम। 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी को शनिवार को झटका लगा है। भाजपा के प्रदीप सिंह वाघेला ने गुजरात महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ते समय वाघेला ने कहा कि कुछ दिनों में सब ठीक हो जाएगा। वघेला के इस्तीफा देने की पुष्टि भाजपा दफ्तर ने की। प्रदीप सिंह वाघेला गुजरात भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बाद दूसरे ताकतवर नेता हैं।

गौरतलब है कि वाघेला को दस अगस्त 2016 को राज्य भाजपा के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। वाघेला ने अपना इस्तीफा लोकसभा चुनाव से ठीक एक साल पहले दिया है। चुनावों को ध्यान में रखते हुए, गुजरात भाजपा ने हाल ही में एक ‘महा जन संपर्क अभियान’ या जन संपर्क कार्यक्रम चला रही है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा को झटका, वीरशैव लिंगायत फोरम ने कांग्रेस को दिया समर्थन

इस व्यापक पहुंच अभियान के तहत, पार्टी ने इंटेलैक्चुअल सिटिजन्स की सौ सभाएं, विभिन्न व्यापारिक समुदायों के सम्मेलन, राज्य भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा कार्यक्रम और सभी 26 लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी रैलियां आयोजित की हैं।

यह भी पढ़ें- हिंसा के बीच मणिपुर के CM बीरेन सिंह ने कहा, मैं मुख्यमंत्री पद से नहीं दूंगा इस्तीफा