आरयू ब्यूरो, लखनऊ। करीब डेढ़ महीने तक रेल यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन लखनऊ से कानपुर के बीच पड़ने वाले गंगा पुल की मरम्मत कराने जा रहा। इस दौरान ट्रेनों के 17 मार्च से 42 दिनों तक झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर सहित अन्य रेलखंडों के जरिए चलाया जाएगा। वहीं नीलांचल एक्सप्रेस, शताब्दी सहित 74 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।
अगर आप भी इन ट्रेनों से सफर कर रहे हैं तो जरूर पहले उनके बारे में जानकारी कर लें, फिर सफर करें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने मीडिया को बताया कि मेगा ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते नियमित रूप से नौ घंटे रेलखंड बंद रहेगा। पुल बन जाने के बाद ट्रेनों को रफ्तार मिल सकेगी।
साथ ही बताया कि 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी 19 मार्च से 30 अप्रैल तक, 11110 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 20 मार्च से एक मई तक, 51813 झांसी लखनऊ, 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर, 55345 लखनऊ कासगंज, 55346 कासगंज लखनऊ पैसेंजर, 64203 लखनऊ कानपुर सेंट्रल मेमू, 64204 कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू 20 मार्च से पहली मई तक निरस्त रहेंगी।
इसी तरह 09465 अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल, 09466 दरभंगा अहमदाबाद, 05305 छपरा आनंद विहार, 05306 आनंद विहार छपरा स्पेशल 30 अप्रैल तक अलग-अलग तिथियों पर निरस्त रहेगी।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि 1,2104 लखनऊ पुणे सुपरफास्ट चारबाग से, 1,6094 मास एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से आधे-आधे घंटे की देरी से चलाई जाएंगी। ऐसे ही 1,2535 लखनऊ रायपुर गरीब रथ 120 मिनट, 64211 लखनऊ कानपुर मेमू डेढ़ घंटे, 07076 गोरखपुर हैदराबाद 150 मिनट व 05053 गोरखपुर बांद्रा स्पेशल दो घंटे की देरी से संचालित की जाएंगी।
लखनऊ नहीं आएंगी यह ट्रेनें-
11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस 18, 25 मार्च, एक, आठ, 15 व 22 अप्रैल को कानपुर स्टेशन तक चलेगी। 11408 लखनऊ पुणे वापसी में 20, 27 मार्च, तीन, 10, 17, 24 अप्रैल को कानपुर से ही चलेगी। 22121 एलटीटी लखनऊ सुपरफास्ट 22, 29 मार्च, पांच, 12, 19, 26 अप्रैल व 22122 लखनऊ एलटीटी 23, 30 मार्च, छह, 13, 20, 27 अप्रैल को कानपुर तक ही संचालित होगी। यह ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी।
इसी क्रम में 15083 छपरा फर्रुखाबाद व 15084 फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस 19 मार्च से 30 अप्रैल तक गोमतीनगर स्टेशन तक ही चलाई जाएगी, जबकि 12470 जम्मूतवी कानपुर, 12469 कानपुर जम्मूतवी ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। ये परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।
इसके अलावा 12511 गोरखपुर तिरुवनंतपुरम, 12521 बरौनी एर्नाकुलम, 12589 गोरखपुर सिकंदराबाद, 12591 गोरखपुर यशवंतपुर, 15023 गोरखपुर यशवंतपुर, 15065 गोरखपुर पनवेल, 15067 गोरखपुर बांद्रा, 20104 गोरखपुर एलटीटी, 22533 गोरखपुर यशवंतपुर, 15269 मुजफ्फरपुर साबरमती, 22531 छपरा मथुरा, 11124 बरौनी ग्वालियर, 11080 गोरखपुर एलटीटी, 12597 गोरखपुर मुंबई, 14101 प्रयागराज कानपुर, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12144 सुलतानपुर एलटीटी, 12174 प्रतापगढ़ एलटीटी, 13167, कोलकाता आगरा, 12875 पुरी आनंद विहार नीलांचल, 19054 मुजफ्फरपुर सूरत, 15045 गोरखपुर ओखा, 22445 कानपुर सेंट्रल अमृतसर, 22446 अमृतसर कानपुर भी लखनऊ से न चलकर बदले हुए मार्ग से चलाई जाएंगी।
मुरादाबाद के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
12571 गोरखपुर आनंद विहार, 12595 गोरखपुर आनंद विहार, 22539 मऊ आनंद विहार, 22411 नाहरलागुन आनंद विहार, 22412 आनंद विहार नाहरलागुन, 12003 शताब्दी एक्सप्रेस, 15025 मऊ आनंद विहार, 15026 आनंद विहार मऊ, 15557 दरभंगा आनंद विहार, 15705 कटिहार दिल्ली लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते चलेंगी। ट्रेनें कानपुर, टुंडला व अलीगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
यह भी पढ़ें- पटरी से उतरे मालगाड़ी के तीन वैगन, कई ट्रेनों का रूट बदला, कुछ कैंसिल
ऐसे ही 20921 बांद्रा लखनऊ, 20922 लखनऊ बांद्रा, 19670 पाटलिपुत्र उदयपुर, 19669 उदयपुर पाटलिपुत्र, 12179 लखनऊ आगरा फोर्ट, 12180 आगरा फोर्ट लखनऊ बदले रूट लखनऊ शाहजहांपुर कासगंज के रास्ते चलाई जाएंगी। 19410 गोरखपुर साबरमती, 22922 गोरखपुर बांद्रा, 22921 बांद्रा गोरखपुर, 02563 बरौनी नई दिल्ली, 02569 दरभंगा नई दिल्ली, 02564 नई दिल्ली बरौनी, 02570 नई दिल्ली दरभंगा बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, कासगंज के रास्ते चलाई जाएंगी।