अक्‍टूबर में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद के लिए होगी राहुल गांधी की ताजपोशी

कांग्रेस उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट

आरयू ब्‍यूरो

 नई दिल्‍ली। राहुल गांधी अक्‍टूबर में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद पर विराजमान हो जाएंगे। राहुल की ताजपोशी की तैयारी पार्टी में शुरु भी हो गई है। अब तक कांग्रेस के उपाध्यक्ष के तौर पर राहुल गांधी पार्टी की कमान संभाल रहे है।

कांग्रेस के केंद्रीय निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष मौलपल्ली रामचंद्रन ने पार्टी की राज्य समितियों को अस्थायी संगठनात्मक चुनावों का एक कार्यक्रम भेजा है, जिसमें कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 16 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होना तैय किया गया है।

इस दौरान पार्टी के सीईए ने राज्य समितियों को 15 मई तक कांग्रेस सदस्यता अभियान पूरा करने का निर्देश भी दिया है। साथ ही संगठनात्मक चुनावों के हिस्से के रूप में, कांग्रेस समितियों, जिला कांग्रेस समितियों, राज्य कांग्रेस समितियों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे।

इसके अलावा, एआईसीसी सदस्य भी चुने जाएंगे। सूत्रों की माने तो कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों के कर्नाटक में होने की उम्मीद है। लेकिन अब तक अंतिम तारीख पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है।

सीडब्ल्यूजी (कांग्रेस कार्य समिति) पार्टी में निर्णय लेने वाला उच्चतम संगठन है। अगले महीने की शुरुआत में सीडब्ल्यूजी की बैठक होने की उम्मीद की जा रही है।