राष्ट्रपति ने राजस्थान-तेलंगाना व असम सेमत नियुक्त किए कई राज्यों के गवर्नर, जानें किन्‍हें मिली जिम्‍मेदारी

राज्‍यपालों की बदली

आरयू वेब टीम। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दस राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ती की है। इसमें राजस्थान, तेलंगाना व असम भी शामिल हैं। वहीं कुछ राज्यों के बीच राज्यपालों की अदला-बदली भी की है।

राष्ट्रपति भवन से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात जारी लिस्ट में हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

साथ ही रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गंगवार पहले केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, अब वह झारखंड के गवर्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

यह भी पढ़े- मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर नए कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, चयन समिति को लेकर की गई ये मांग

वहीं गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

यहां देखें नई नियुक्तियां

– ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

– संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

– रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

– सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

– वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल और तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार वाले सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

– वर्तमान में असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

– वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

यह भी पढ़ें- PM मोदी की सभा-रोड़ शो से पहले तेलंगाना की राज्यपाल ने दिया इस्तीफा