सभ्यता नष्ट करने की डेडलाइन के बाद 10-सूत्रीय प्रस्ताव पर झुके ट्रंप, ईरान ने भी माना युद्धविराम

ईरान

आरयू इंटरनेशनल डेस्क अमेरिका-इजरायल का लंबे समय से चल रहा युद्ध अब थोड़े समय के लिए रुक गया है।
ईरान में सभ्यता को नष्ट कर देने वाली डेडलाइन से महज डेढ़ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक रुख बदलते हुए सैन्य कार्रवाई को रोकने का ऐलान कर दिया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वह दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। इसके कुछ देर बाद ही ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी युद्धविराम पर सहमति जता दी है।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसकी घोषणा की है।
साथ ही बताया कि दो हफ्तों की अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्टकर कहा, ‘मैं ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से ये घोषणा करता हूं। यदि ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं अपने रक्षात्मक अभियान रोक देंगी।’ अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान की सेनाओं के नियंत्रण में खोले जाने के भी घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘दो हफ्तों की अवधि के लिए ईरान की सशस्त्र सेनाओं के साथ समन्वय और तकनीकी सीमाओं को उचित रूप से ध्यान में रखते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता संभव होगा।’

अब्बास अराघची ने युद्धविराम के लिए पाकिस्तान की कोशिशों का आभार जताया है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ की है। अराघची ने कहा, इस्लामिक गणराज्य ईरान की ओर से मैं अपने प्यारे भाइयों- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (शहबाज) शरीफ और फील्ड मार्शल (असीम) मुनीर- का इस क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए आभार और सराहना व्यक्त करता हूं।

दस सूत्रीय प्रस्ताव पर झुके ट्रंप

इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बमबारी और हमले रोकने की घोषणा की थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। उनकी घोषणा में सबसे अहम बात ईरान के दस सूत्रीय प्रस्ताव को बाचतीत के आधार के रूप में स्वीकार करना था। उन्होंने ईरान के दस सूत्रीय प्रस्ताव को व्यवहारिक बताया था। ईरानी मीडिया में इसे तेहरान की जीत और ट्रंप के झुकने के रूप में पेश किया जा रहा है।

प्रस्ताव में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में सुरक्षित आवागमन के लिए एक विशेष प्रोटोकॉल बनाने की बात भी शामिल है.

सीजफायर के समझौते के तहत ईरान की नियंत्रण भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। ईरान जलडमरूमध्य में ईरान की आर्थिक और भू-राजनीतिक भूमिका को स्वीकार करना।

यह भी पढ़ें- ईरान का पलटवार, 24 घंटे में मार गिराए अमेरिका के दो फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर को भी बनाया निशाना

दरअसल ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ हुई बातचीत के आधार पर मैं दो हफ्ते की अवधि के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को रोकने पर सहमत हूं। यह एक दो-तरफा युद्धविराम होगा। इसके पहले शहबाज शरीफ ने एक्स पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान पर हमले की डेडलाइन दो हफ्तों के लिए बढ़ाने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें- ईद पर ईरानी राष्ट्रपति का मुस्लिम देशों को पैगाम, आप हमारे भाई-पड़ोसी, आपसे हमारा कोई विवाद नहीं